facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगा ₹2500 महीना पाने का रजिस्ट्रेशन

Advertisement

Mahila Samridhi Yojana: राज्य सरकार महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता देने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू करने जा रही है।

Last Updated- March 03, 2025 | 7:19 AM IST
Delhi Mahila Samridhi yojana
Mahila Samridhi Yojana

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता देने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू करने जा रही है। इस संबंध में जानकारी भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को दी।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणापत्र में महिला समृद्धि योजना के तहत यह सहायता देने का वादा किया था। अब इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय लाभ मिल सकेगा।

महिला दिवस के दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली में गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना के तहत 8 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि 8 मार्च को हर साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि प्रत्येक आर्थिक रूप से कमजोर महिला को 2,500 रुपये की सहायता देने के लिए लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी और पूरी प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने महिलाओं से इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।

यह भी पढ़ें: PAN कार्ड पर फोटो पुरानी हो गई? जानें मिनटों में अपडेट करने का आसान ऑनलाइन प्रोसेस

दिल्ली में महिलाओं के लिए नई योजना, जानें पात्रता और जरूरी दस्तावेज

दिल्ली में महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत होने वाली है, जिसके तहत महिलाएं 8 मार्च से आवेदन कर सकेंगी। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता शर्तें और दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के तहत केवल दिल्ली की स्थायी निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। अन्य राज्यों की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन प्रक्रिया के दौरान नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • पासबुक

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

  • वे महिलाएं जो सरकारी नौकरी करती हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
  • वे महिलाएं जो इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करती हैं उन्हें भी इस इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • जो महिलाएं पेंशन का लाभ ले रही हैं वे भी इस स्कीम के लाभ से वंचित रह सकती हैं।

सीएम रेखा गुप्ता का बयान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार “खाली खजाना” छोड़कर गई है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा अपने सभी वादों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस बीच, आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के वादे के बावजूद पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी नहीं दी गई। ‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा को सत्ता में आने से पहले किए गए वादों की याद दिलाई और कहा कि सरकार को जनता से किए गए अपने वादों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।

Advertisement
First Published - March 3, 2025 | 7:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement