Gold Evening Roundup: सोने की कीमतों (gold prices) में गुरुवार यानी 19 दिसंबर को लगातार पांचवें दिन गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के अगले साल ब्याज दरों में कम कटौती के संकेत के बाद सोना आज MCX पर शाम के सत्र में तकरीबन 1 हजार रुपये से ज्यादा टूटकर दिन के निचले लेवल 75,640 तक चला गया। फिलहाल यह 75,700 के नीचे कारोबार कर रहा है। दोपहर बाद के कारोबार में हालांकि इसमें इसमें इंट्राडे लो से तकरीबन 700 रुपये की रिकवरी आई थी। शुरुआती कारोबार में इसने 75,753 रुपये का लो बनाया था। हालांकि ग्लोबल स्पॉट मार्केट में सोने ने शानदार रिकवरी की है। स्पॉट गोल्ड (spot gold) में फिलहाल तकरीबन 0.5 फीसदी की तेजी है जबकि शुरुआती कारोबार में यह एक महीने के निचले स्तर तक चला गया था।
अनुमान के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार देर रात ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया। लेकिन फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल ने मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा के बाद यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों में महंगाई में थोड़ा इजाफा हुआ है, जिससे अगले साल ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम हो गई है। फेड चेयरमैन की इस टिप्पणी के बाद अगले साल महज दो दफे ही ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बची है। जबकि पहले अनुमान था कि अगले साल ब्याज दरों में चार दफे कटौती की जा सकती है। यदि अमेरिका में ब्याज दरों में कमी आती है तो सोने को और सपोर्ट मिलना स्वाभाविक है। मार्केट में अब इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि शायद अमेरिकी केंद्रीय बैंक जनवरी की अपनी बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव न करे। सोने पर कोई इंटरेस्ट/ यील्ड नहीं मिलता इसलिए ब्याज दरों के नीचे जाने से निवेश के तौर पर इस एसेट क्लास की मांग बढ़ जाती है।
फेडरल रिजर्व की पोस्ट पॉलिसी कमेंट्री के बाद यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई और यह 2 साल के ऊपरी स्तर (108.13) पर पहुंच गया। इस दौरान 10 वर्षीय यूएस बॉन्ड यील्ड( US 10-year bond yield) भी 4 हफ्ते की उंचाई (4.446%) पर पहुंच गया। यदि आप डॉलर के अलावे किसी अन्य करेंसी में सोने को होल्ड करते हैं तो डॉलर में मजबूती इसकी कीमत घटा देती है। वहीं यूएस बॉन्ड यील्ड में तेजी निवेशकों के लिए सोने के अपॉर्चुनिटी कॉस्ट (opportunity cost) में इजाफा कर देती है।
दोपहर बाद के कारोबार में एमसीएक्स (MCX) पर सोने में इंट्राडे लो से रिकवरी रुपये में गिरावट की वजह से भी आई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले जब रुपये में गिरावट आती है तो सोने का आयात महंगा हो जाता है। भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने नए ऑल टाइम लो 85.0775 पर पहुंच गया।
ग्लोबल लेवल पर बढ़ते जियो -पॉलिटिकल टेंशन, महंगाई को लेकर बढ़ रही चिंता और अमेरिका में रिकॉर्ड फिस्कल डेफिसिट के मद्देनजर गोल्ड को लेकर जानकार अभी भी बुलिश हैं। केंद्रीय बैकों की खरीदारी और इन्वेस्टमेंट खासकर ईटीएफ डिमांड भी मीडियम टू लॉन्ग टर्म में गोल्ड के लिए सपोर्टिव हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने 60 टन सोना खरीदा जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। हालांकि गोल्ड में शानदार इन्वेस्टमेंट डिमांड निकलने का सिलसिला नवंबर में थम गया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में लगातार 6 महीने के इनफ्लो के बाद नवंबर में आउटफ्लो देखने को मिला। सोने की कीमतों में पिछले महीने आई गिरावट की भी यह एक बड़ी वजह रही।आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में निवेश 2.1 बिलियन डॉलर यानी 28.6 टन कम हुआ।
रुपये में आगे और कमजोरी की आशंका के मद्देनजर घरेलू स्तर पर सोने में और ज्यादा मजबूती की गुंजाइश है।
घरेलू स्पॉट मार्केट
घरेलू हाजिर बाजार में आज सोने में नरमी का रुख दिखा। Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) आज गुरुवार को कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन (बुधवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 645 रुपये गिरकर 76,013 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया। 6 दिसंबर (76,187) के बाद गोल्ड का यह सबसे निचला स्तर है। बुधवार 18 दिसंबर को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 76,658 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। 13 नवंबर को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 73,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर देखा गया था। इससे पहले 30 अक्टूबर को यह 79,681 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया था।
स्पॉट गोल्ड (spot gold/10 gm)
गोल्ड | 18 दिसंबर (क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम) | 19 दिसंबर (ओपनिंग प्राइस/10 ग्राम) | 19 दिसंबर (क्लोजिंग प्राइस/10 ग्राम) | बदलाव |
गोल्ड 24 कैरेट (999 ) | 76,658 | 75,629 | 76,013 | -645 |
गोल्ड 24 कैरेट (995) | 76,351 | 75,326 | 75,709 | -642 |
गोल्ड 22 कैरेट (916) | 70,219 | 69,276 | 69,628 | -591 |
सिल्वर/kg | 89,060 | 86,846 | 87,035 | -2,025 |
Source: IBJA
घरेलू फ्यूचर मार्केट
घरेलू फ्यूचर मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 19 दिसंबर को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 75,640 रुपये के निचले लेवल तक चला गया। फिलहाल (7:40 PM IST) यह 940 रुपये यानी 1.23 फीसदी की नरमी के साथ 75,713 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले 13 नवंबर को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 73,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया जबकि 30 अक्टूबर को यह 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था।
गोल्ड फ्यूचर (Gold Futures/10 gm)
तारीख | बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट | पिछला क्लोजिंग | ओपनिंग | इंट्राडे हाई | इंट्राडे लो | लास्ट ट्रेडिंग प्राइस | बदलाव |
19 दिसंबर 2024 | गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट | 76,653 | 76,450 | 76,450 | 75,640 | 75,713 | -940 (-1.23%) |
Source: MCX (7:40 pm IST)
ग्लोबल मार्केट
ग्लोबल मार्केट में फिलहाल (7:40 PM IST) मजबूती है। शुरुआती कारोबार में हालांकि यह गिरकर 1 महीने के अपने निचले पर चला गया था। आज कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,626.45 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 2,583.55 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 2,597.32 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX FEB′25) भी आज कारोबार के दौरान 2,640.90 डॉलर और 2,596.70 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 2,611.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 31 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड और यूएस गोल्ड फ्यूचर क्रमश: 2,790.15 और 2,801.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे।
इंटरनेशनल गोल्ड (International gold (USD/ounce)
तारीख | गोल्ड | पिछला क्लोजिंग | ओपनिंग | इंट्राडे हाई | इंट्राडे लो | लास्ट ट्रेडिंग प्राइस | बदलाव |
19 दिसंबर 2024 | गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट (COMEX) | 2,653.30 | 2,582.10 | 2,640.90 | 2,596.70 | 2,611.30 | -42 (-1.58%) |
19 दिसंबर 2024 | स्पॉट गोल्ड | 2,585.78 | 2,585.78 | 2,626.45 | 2,583.55 | 2,597.32 | +11.54 (+0.45%) |
Source: Bloomberg (7:40 PM IST)