facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Gold ETF: सोने की रफ्तार पर लग सकता है ब्रेक! 6 महीने बाद नवंबर में ईटीएफ की चमक घटी

Advertisement

मई 2024 से पहले भी लगातार 12 महीने ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में आउटफ्लो देखने को मिला था।

Last Updated- December 05, 2024 | 12:21 PM IST
Gold and silver boom in 2024, investors get excellent return of 29%; The rise will continue further 2024 में सोना-चांदी का जलवा, निवेशकों को मिला 29% का शानदार रिटर्न; आगे भी जारी रहेगी तेजी

सोने (gold) की कीमतों में फिलहाल रेंज-बाउंड ट्रेड देखने को मिल रहा है। इससे पहले लगातार चार महीने की तेजी के बाद सोने की कीमतों में नवंबर के दौरान गिरावट दर्ज की गई। ग्लोबल मार्केट में नवंबर में सोना 3 फीसदी से ज्यादा टूटा। सितंबर 2023 के बाद गोल्ड के लिए एक महीने में यह सबसे खराब प्रदर्शन है। जानकारों के अनुसार कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह इन्वेस्टमेंट डिमांड में आ रही कमी है। शुरुआती तीन हफ्ते के गोल्ड ईटीएफ (gold ETF) के आंकड़े तो कम से कम इसी बात की ओर इशारा कर रहे हैं।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक लगातार छह महीने (मई-अक्टूबर) तक निवेश में बढ़ोतरी यानी इनफ्लो के बाद नवंबर में गोल्ड ईटीएफ में निवेश घटा है। आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने 22 नवंबर तक ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में निवेश 2.1 बिलियन डॉलर यानी 30.1 टन कम हुआ। इस साल 22 नवंबर तक देखें तो गोल्ड ईटीएफ में निवेश 2.43 बिलियन डॉलर बढ़ा है। मई 2024 से पहले भी लगातार 12 महीने ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में आउटफ्लो देखने को मिला था।

महीना     गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो/आउटफ्लो  
नवंबर 2024 (22 नवंबर तक) -2.1 बिलियन डॉलर (-30.1 टन)
अक्टूबर 2024 +4.3 बिलियन डॉलर (+43.4 टन)
सितंबर 2024 +1.4 बिलियन डॉलर (+18.4 टन)
अगस्त 2024 +2.1 बिलियन डॉलर (+28.5 टन)
जुलाई 2024 +3.6 बिलियन डॉलर (+47.7 टन)
जून 2024 +1.4 बिलियन डॉलर (+17.5 टन)
मई 2024 +0.5 बिलियन डॉलर (+8.2 टन)
अप्रैल 2024 -2.1 बिलियन डॉलर (-32.9 टन)
मार्च 2024 -0.8 बिलियन डॉलर (-13.6 टन)
फरवरी 2024 -2.9 बिलियन डॉलर (-48.7 टन)
जनवरी 2024 -2.8 बिलियन डॉलर (-50.9 टन)

(Source: World Gold Council)

जानकारों के अनुसार चीन के केंद्रीय बैंक की तरफ से खरीदारी थमने के बाद गोल्ड को सबसे ज्यादा सपोर्ट इन्वेस्टमेंट यानी ईटीएफ डिमांड से मिला है। यदि आगे भी ईटीएफ डिमांड इसी तरह सुस्त बनी रहती है तो सोने पर दबाव देखने को मिल सकता है।

Also Read: Sovereign Gold Bond: आज सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले बेचने का शानदार मौका! प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस 7,646 रुपये, ग्रॉस रिटर्न 156%

चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक लगातार छठे महीने अक्टूबर में चीन के गोल्ड रिजर्व में कोई बदलाव नहीं देखा गया। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि सोने की कीमतों में आई कमी और ट्रंप की जीत के बाद बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य (geo-political scnario) के मद्देनजर चीन का केंद्रीय बैंक फिर से सोने की खरीदारी शुरू कर सकता है।

इसी साल अप्रैल तक लगातार 18 महीने चीन के गोल्ड रिजर्व में इजाफा देखा गया था। अप्रैल के दौरान चीन का गोल्ड रिजर्व 2 टन बढ़कर 2,264 टन पर पहुंच गया था। हालांकि चीन के गोल्ड रिजर्व में यह 18 महीने की सबसे कम बढ़ोतरी थी। अक्टूबर 2022 की तुलना में यह तकरीबन 319 टन यानी 16.5 फीसदी ज्यादा है। इसी वक्त से चीन के केंद्रीय बैंक ने सोने की मासिक खरीद को लेकर जानकारी फिर से साझा करना शुरू किया था। सोने की कीमतें भी इसी दौरान यानी अक्टूबर 2022 के बाद तकरीबन 50 फीसदी बढ़ी है।

अक्टूबर 2022 के अंत में चीन का कुल गोल्ड रिजर्व 1,948.32 टन था, जबकि कुल रिजर्व में हिस्सेदारी 3.19 फीसदी थी।

चीन के कुल फॉरेक्स रिजर्व में फिलहाल गोल्ड रिजर्व की हिस्सेदारी 4.9 फीसदी यानी अब तक के उच्चतम स्तर पर है। मौजूदा कैलेंडर ईयर के शुरुआती 4  महीनों के दौरान चीन के गोल्ड रिजर्व में 29 टन यानी 1.3 फीसदी का इजाफा हुआ। चीन के केंद्रीय बैंक ने 2023 के दौरान अपने गोल्ड रिजर्व में 225 टन की बढ़ोतरी की थी।

मई  2024 से पहले भी थी सुस्ती

मार्च-मई 2023 की अवधि को निकाल दें तो अप्रैल 2022 से इन्वेस्टमेंट डिमांड अप्रैल 2024 तक लगातार नेगेटिव जोन में पड़ी हुई थी। 2020 में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 49.4 बिलियन डॉलर (892.1 टन) बढ़ा था। हालांकि उसके बाद 2021 और 2022 में यह क्रमश: 8.9 बिलियन डॉलर (188.8 टन) और 2.9 बिलियन डॉलर (109.5) टन घटा। कैलेंडर ईयर 2023 के दौरान गोल्ड ईटीएफ से कुल 14.7 बिलियन डॉलर (244.4 टन) की निकासी हुई।

वर्ष        गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो/आउटफ्लो  
2024 (1जनवरी-22 नवंबर) +2.1 बिलियन डॉलर
2023 -14.7 बिलियन डॉलर (-244.4 टन)
2022 -2.9 बिलियन डॉलर (-109.5)
2021 -8.9 बिलियन डॉलर (-188.8 टन)
2020 +49.4 बिलियन डॉलर (+892.1 टन)
2019 +19.6 बिलियन डॉलर (+403.6 टन)
2018 +3.9 बिलियन डॉलर (+70.2 टन)

(Source: World Gold Council)

Advertisement
First Published - December 4, 2024 | 6:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement