facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

EPFO ब्याज दर में कटौती पर कर सकता है फैसला, शुक्रवार को होगी CBT मीटिंग

Advertisement

बाजार में गिरावट और दावों में वृद्धि के चलते ब्याज दर घटने की संभावना, 30 करोड़ सब्सक्राइबर होंगे प्रभावित

Last Updated- February 27, 2025 | 6:51 AM IST
EPFO dials BSNL, MTNL to acquire offices, land and buildings for expansion

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) शुक्रवार, 28 फरवरी को बैठक करेगा। इस बैठक में भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर घटाने का फैसला हो सकता है। चालू वित्त वर्ष में EPFO के करीब 30 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इस मामले से जुड़े जानकारों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि बाजार में गिरावट और वित्त वर्ष 2025 में दावों के निपटान में वृद्धि के कारण ब्याज में कटौती किए जाने की संभावना बन रही है।

पिछले साल सीबीटी द्वारा वित्त वर्ष 2024 के लिए ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की गई थी, जो सामाजिक सुरक्षा संगठन में फैसले करने वाला शीर्ष निकाय है। पिछले सप्ताह निवेश समिति और अकाउंट्स समिति की बैठक हुई थी, जिसमें ईपीएफओ की आमदनी और व्यय को लेकर चर्चा हुई, जिससे ब्याज दर को लेकर फैसला किया जा सके। यह समिति सीबीटी की बैठक में ब्याज दर का प्रस्ताव करेगी, उसके बाद बोर्ड उस दर को मंजूरी देगा।

सीबीटी में एक नियोक्ता प्रतिनिधि ने नाम न बताने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘इस साल ब्याज दर पिछले साल की तुलना में कम रहने की संभावना है। इसकी वजह बॉन्ड यील्ड में हाल के महीनों में आई कमी है। सेवानिवृत्ति कोष निकाय के पास संभवतः किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त नकदी ज्यादा नहीं बचेगी, अगर उच्च ब्याज दर की घोषणा की जाती है।’

बहरहाल टीयूसीसी के राष्ट्रीय महासचिव और सीबीटी में कर्मचारियों के प्रतिनिधि शिव प्रसाद तिवारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में निवेश पर बेहतरीन रिटर्न आया है और सबस्क्राइबरों का आधार भी बढ़ा है, जिससे संगठन को ज्यादा लाभ हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मेरा आकलन है कि ब्याज दर पूर्ववत बनी रहेगी।’

वहीं सीबीटी से जुड़े एक अन्य ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि ने ब्याज दर कम किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि निवेश समिति का विचार है कि आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिशेष बनाए रखा जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement