facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

म्युचुअल फंड कारोबार के लिए जीरोधा, स्मॉलकेस ने मिलाया हाथ

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 9:36 PM IST
Mutual Fund

जीरोधा आगामी म्युचुअल फंड कारोबार का परिचालन संयुक्त उद्यम के जरिये करेगी और इस उद्यम में फिनटेक प्लेटफॉर्म स्मॉलकेस साझेदार होगी। ब्रोकिंग फर्म जीरोधा के मुख्य कार्याधिकारी नितिन कामत ने बुधवार को ये बातें कही।

कामत ने ट्वीट किया, हम हालांकि एएमसी के लिए अंतिम मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, हमसे पूछा गया है कि हम खुद के दम पर कारोबार करेंगे या गठजोड़ के जरिये। स्मॉलकेस के पास निवेश योजनाएं तैयार करने के छह साल के अनुभव को देखते हुए उनके साथ मिलकर एएमसी के लिए संयुक्त उद्यम बनाने का मतलब बनता है।

जीरोधा को बाजार नियामक सेबी से सितंबर 2021 में म्युचुअल फंड कारोबार के लिए सैद्ध‍ांतिक मंजूरी मिली थी और वह अंतिम मंजूरी की प्रतीक्षा कर रही है।

कामत ने कहा कि निवेश योजनाएं बनाने का स्मॉलकेस का 6 साल का अनुभव भारत के लिए कम लागत वाली पैसिव म्युचुअल फंड योजनाएं बनाने में जीरोधा के काम आएगा। स्मॉलकेस एक निवेश प्लेटफॉर्म है, जो विभिन्न थीम व क्षेत्रों पर शेयरों या ईटीएफ के रेडीमेड बास्केट को होस्ट करती है।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement