facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे काम

Wipro के नतीजे अनुमान से बेहतर फिर भी विश्लेषकों की राय जुदा

Advertisement

सोमवार को विप्रो का शेयर दिन के कारोबार में 7.37 फीसदी की तेजी के साथ 302.65 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया और आ​​खिर में 6.49 फीसदी की बढ़त के साथ 300.15 पर बंद हुआ।

Last Updated- January 20, 2025 | 10:24 PM IST
Wipro's results better than expected, yet analysts' opinions divided Wipro के नतीजे अनुमान से बेहतर फिर भी विश्लेषकों की राय जुदा

आईटी दिग्गज विप्रो ने 17 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। कंपनी के नतीजे बाजार अनुमान से बेहतर रहे। सोमवार को विप्रो का शेयर दिन के कारोबार में 7.37 फीसदी की तेजी के साथ 302.65 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया और आ​​खिर में 6.49 फीसदी की बढ़त के साथ 300.15 पर बंद हुआ। तुलना करें तो सेंसेक्स 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 77,073.44 पर बंद हुआ। बीएसई-100 सूचकांक 0.53 फीसदी चढ़कर 24,594.55 पर बंद हुआ।

नुवामा के अनुसार विप्रो का तीसरी तिमाही का प्रदर्शन अनुमान के मुकाबले बेहतर रहा। आईटी सेवा खंड का राजस्व तिमाही आधार पर 0.1 फीसदी बढ़ा और ​स्थिर मुद्रा (सीसी) में सालाना आधार पर इसमें 0.7 फीसदी की कमजोरी आई। विप्रो के नतीजे नुवामा के ताजा अपग्रेड विश्लेषण के अनुरूप हैं जिसमें कंपनी को अनुकूल पोर्टफोलियो मिश्रण और मजबूत मार्जिन प्रदर्शन के बाद नवंबर 24 में ‘होल्ड’ से अपग्रेड करके ‘खरीदें’ रेटिंग दी गई थी।

सुधरते मार्जिन परिदृश्य के आधार पर नुवामा ने वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 के अनुमानों को 5 फीसदी और 2 फीसदी तक बढ़ा दिया है। नुवामा ने 350 रुपये के कीमत लक्ष्य के साथ इस शेयर पर अपनी ‘खरीदें’ रेटिंग बरकरार रखी है। नोमूरा का मानना है कि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में विप्रो का 262.9 करोड़ डॉलर का राजस्व अनुमान से बेहतर है।

वर्टिकलों के लिहाज से हेल्थकेयर और विनिर्माण ने स्थिर मुद्रा के तहत तिमाही आधार पर 6.7 फीसदी और 2.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जबकि बीएफएसआई ने तिमाही आधार पर 1.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की। नोमूरा ने इस शेयर के लिए 340 रुपये पर कीमत लक्ष्य के साथ ‘खरीदें’ रेटिंग बरकरार रखी है।

मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों ने कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2024-27 का आईटी सेवा राजस्व करीब 3.1 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है। उनका अनुमान है कि विप्रो वित्त वर्ष 2025 में लगभग 17 प्रतिशत का परिचालन मार्जिन हासिल करेगी, जिससे वित्त वर्ष 2024-27 के दौरान पीएटी में 7.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि दर से इजाफा होगा। इसलिए मार्जिन में सुधार को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2025 के ईपीएस अनुमान को लगभग 5 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। फर्म ने 290 रुपये के कीमत लक्ष्य के साथ इस शेयर के लिए तटस्थ रेटिंग बरकरार रखी है।

रिपोर्टों से संकेत मिला है कि मैक्वेरी ने 330 रुपये के कीमत लक्ष्य के साथ इस शेयर पर ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बरकरार रखी है। बेहतर मार्जिन को ध्यान में रखते हुए मैक्वेरी ने यह न​जरिया अपनाया है। ब्रोकरेज ने टेक महिंद्रा की तुलना में विप्रो को उसकी कायाकल्प योजना के कारण तरजीह दी है। एमके के विश्लेषकों ने कहा कि विप्रो ने तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर परिचालन प्रदर्शन किया। कंपनी प्रबंधन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि तीसरी तिमाही में छंटनी का असर अनुमान से कम रहा।

रिपोर्ट के अनुसार सिटी ने 280 रुपये के कीमत लक्ष्य के साथ ‘बेचें’ रेटिंग बनाए रखी है, क्योंकि उसने सुधार धीमा रहने की आशंका जताई है। मॉर्गन स्टेनली ने 250 रुपये के लक्ष्य के साथ अपनी ‘अंडरवेट’ रेटिंग बनाए रखी है। उसकी रेटिंग में कहा गया है कि वेतन वृद्धि के प्रभाव के बावजूद मार्जिन उम्मीद से अधिक रहा है।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement