facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

Sula Vineyards IPO listing: सुला वाइनयार्ड्स की बाजार में पहले दिन धीमी रही शुरुआत

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 1:49 PM IST
Sula vineyards
Shutter Stock

अग्रणी शराब विनिर्माता कंपनी सुला वाइनयार्ड्स के शेयर की गुरुवार को बाजार में शुरुआत धीमी रही। कंपनी के शेयर 357 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले एनएसई पर महज एक फीसदी की बढ़त के साथ लिस्टेड हुए।

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 357 रुपये से 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 358 रुपये पर लिस्टेड हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान यह 363.40 रुपये के उच्च स्तर और 339 रुपये के निचले स्तर तक गया। एनएसई पर कंपनी के शेयर की शुरुआत 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 361 रुपये पर हुई। पिछले हफ्ते कंपनी के निर्गम को 2.33 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 960.35 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 340 से 357 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया था।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement