Representative Image
Stocks To Watch Today, January 19: शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियां निवेश योजनाओं, ऑर्डर जीत, तिमाही नतीजों और कॉरपोरेट घटनाक्रमों के चलते सुर्खियों में रहेंगी। आइए, आज के कारोबार से पहले प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं-
आज कई दिग्गज कंपनियां अपने दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे घोषित करेंगी। इनमें शामिल हैं- LTIMindtree, पंजाब नेशनल बैंक, टाटा कैपिटल, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL), सीएट, हैवेल्स इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC), ओबेरॉय रियल्टी, हैटसन एग्रो प्रोडक्ट्स समेत अन्य कंपनियां।
मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी Sunteck Realty गोरेगांव वेस्ट में करीब ₹3,000 करोड़ की अल्ट्रा-लग्जरी आवासीय परियोजना लॉन्च करने की तैयारी में है। पहले चरण में लगभग ₹1,250 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत 3 और 4 BHK के करीब 225 प्रीमियम फ्लैट्स बनाए जाएंगे।
कंपनी इस प्रोजेक्ट के साथ एक बड़ा मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट भी कर रही है, जिसमें ऑफिस स्पेस, रिटेल, कैफे और फाइन-डाइनिंग शामिल होंगे, जिससे भविष्य में स्थायी किराया आय बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
Vedanta की सहायक कंपनी ESL Steel को ओडिशा सरकार से ₹1,255.37 करोड़ के दो डिमांड नोटिस मिले हैं। यह नोटिस दो खनन परियोजनाओं में न्यूनतम उत्पादन और डिस्पैच लक्ष्य पूरे न होने से जुड़े बताए जा रहे हैं।
रिलायंस की FMCG इकाई Reliance Consumer Products Ltd ने FY26 में अब तक करीब ₹15,000 करोड़ का ग्रॉस रेवेन्यू दर्ज किया है। Campa, Independence, Good Life और Campa Energy जैसे ब्रांड्स ने ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की बिक्री पार कर ली है। कंपनी की 80% से ज्यादा बिक्री जनरल ट्रेड से आती है और इसके उत्पाद 17 देशों में मौजूद हैं।
Sir Ratan Tata Trust की बोर्ड मीटिंग, जिसमें नेविल टाटा को ट्रस्टी बनाने पर चर्चा होनी थी, को कोरम पूरा न होने के कारण रद्द कर दिया गया। यह ट्रस्ट टाटा सन्स में 23.6% हिस्सेदारी रखता है। बैठक को जल्द दोबारा आयोजित किए जाने की संभावना है।
RVNL को दक्षिण पूर्व रेलवे से ₹87.55 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस परियोजना के तहत LHB कोचों में IP आधारित वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाया जाएगा।
विदेशी निवेशक Smallcap World Fund Inc ने Poly Medicure में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। फंड ने करीब ₹302 करोड़ के शेयर बाजार में बेच दिए, जिससे कंपनी के शेयर पर आज नजर रह सकती है।
CG Power को अमेरिका में एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए ₹900 करोड़ का ट्रांसफॉर्मर सप्लाई ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए अहम माना जा रहा है।
SunSource Energy के सह-संस्थापक कुशाग्र नंदन ने नई क्लीन-टेक कंपनी LNK Energy की शुरुआत की है। कंपनी अगले पांच साल में करीब ₹10,000 करोड़ निवेश कर महाराष्ट्र में 6 गीगावाट की सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। आगे चलकर ग्रीन हाइड्रोजन और एनर्जी स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार की योजना है।