Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार रविवार (1 फरवरी) को सपाट रुख के साथ खुले। बजट पेश होने से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। हालांकि, तिमाही नतीजों के बाद चुनिंदा स्टॉक्स में मजबूती से बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स में बढ़त देखी जा रही है। बाजार के इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट ने अगले एक हफ्ते के लिहाज से Bharat Electronics, Glenmark Pharmaceuticals और Ashok Leyland को टेक्निकल पिक चुना है।
एक्सिस डायरेक्ट ने वीकली टेक्निकल आउटलुक में कहा कि निफ्टी इस समय 25,000–24,900 के अहम सपोर्ट जोन को संभाले हुए है। यह स्तर अगस्त 2025 से बने राइजिंग चैनल के निचले बैंड और अगस्त–जनवरी की तेजी के 61.8% फिबोनाची रिट्रेसमेंट (25,144) के आसपास बनता है।
ब्रोकरेज के अनुसार, शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 26500-26800 की रेंज में रेजिस्टेंस है जबकि प्रॉफिट बुकिंग या सेलिंग पर 26000-25700 की रेंज में अहम सपोर्ट है। बाजार का टेक्निकल फॉर्मेशन अपट्रेंड को सपोर्ट कर रहा है। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने लोवर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया है।
एक्सिस डायरेक्ट ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर खरीदारी की सलाह दी है। बाय रेंज 440 से 431 रुपये है और 185 का स्टॉपलॉस रखना है। मौजूदा लेवल से स्टॉक अगले 3-4 हफ्ते में 12%–15% का अपसाइड दिखा सकता है।
वीकली चार्ट पर बीईएल (BEL) ने 432 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है। इससे Ascending Triangle का पैटर्न पूरा हो गया है और मीडियम टर्म अपट्रेंड जारी रहने के संकेत मिले हैं। यह तेजी बढ़ते वॉल्यूम के साथ आई है। इससे बाजार में निवेशकों की मजबूत भागीदारी दिखती है। शेयर फिलहाल अपने 20, 50, 100 और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो तेजी के रुझान को और मजबूत करता है।
मोमेंटम इंडिकेटर्स भी पॉजिटिव हैं। वीकली आरएसआई ऊपर की ओर बढ़ रहा है और अपनी रेफरेंस लाइन के ऊपर टिका है। साथ ही एक नीचे की ओर जाती ट्रेंडलाइन के ऊपर निकल चुका है। यह स्थिति स्टॉक में ब्रेकआउट की पुष्टि करता है। यह शेयर में 487–500 के स्तर तक तेजी की संभावना दिखाता है।
इस ट्रेड के लिए होल्डिंग पीरियड 3 से 4 हफ्ते का रखा जा सकता है।
ब्रोकरेज ने ग्लेनमार्क फार्मा पर भी ‘BUY’ की सलाह दी है। बाय रेंज 2000 से 1960 से रुपये है और 1900 का स्टॉपलॉस रखना है। मौजूदा लेवल से स्टॉक अगले 3-4 हफ्ते में 8%–11% का अपसाइड दिखा सकता है।
वीकली चार्ट पर ग्लेनमार्क मई 2025 से बने अपने मीडियम टर्म अपट्रेंड के ऊपर मजबूती से टिका हुआ है। हाल ही में शेयर ने इस ट्रेंडलाइन को सपोर्ट के रूप में टेस्ट किया और वहां से तेज उछाल दिखाया। इससे अहम स्तरों पर मजबूती के संकेत मिलते हैं।
ब्रोकरेज के अनुसार, डेली चार्ट पर भी तेजी का संकेत मजबूत हुआ है। शेयर ने इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर्स पैटर्न के ऊपर साफ ब्रेकआउट दिया है। यह एक जाना-माना रिवर्सल पैटर्न है, जो शॉर्ट टर्म में आगे और तेजी की संभावना दिखाता है।
ब्रोकरेज की टेक्निकल पिक लिस्ट में तीसरा नाम अशोक लेलैंड है। बाय रेंज 195 से 191 रुपये रखी गई है और 185 का स्टॉपलॉस रखना है। मौजूदा लेवल से स्टॉक अगले 3-4 हफ्ते में 8%–11% का अपसाइड दिखा सकता है।
ब्रोकरेज का कहना है कि वीकली चार्ट पर अशोक लेलैंड मजबूत अपट्रेंड में बना हुआ है। शेयर लगातार ऊंचे हाई और ऊंचे लो बना रहा है और अपनी ऊपर की ओर जाती ट्रेंडलाइन के ऊपर टिका है।
पिछले तीन हफ्तों से शेयर 176–193 रुपये के दायरे में कंसोलिडेट कर रहा था। इस हफ्ते इसमें मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला है। इससे अपट्रेंड के दोबारा शुरू होने के संकेत मिले हैं। हाल ही में शेयर को अगस्त–जनवरी की तेजी के 23% फिबोनाची रिट्रेसमेंट के पास, करीब 174 के स्तर पर सपोर्ट मिला। यहां से शेयर ने शॉर्ट टर्म का बेस बनाया और फिर तेज उछाल दिखाया।
ब्रोकरेज के अनुसार, मोमेंटम इंडिकेटर्स भी पूरी तरह पॉजिटिव हैं। डेली और वीकली दोनों RSI ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं और अपनी रेफरेंस लाइनों के ऊपर बने हुए हैं। इससे तेजी का नजरिया और मजबूत होता है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में ट्रेडिंग या निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से जरूर पराशर्म कर लें।)