facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Stock Market Today: पॉवेल की स्पीच से स्टॉक मार्केट में धूम; Sensex 600 अंक उछला, Nifty 25,000 के पार

Stock Market Today: अमेरिकी बाजार शुक्रवार को पॉवेल के जैक्सन होल इकोनॉमिक सिम्पोजियम में दिए गए भाषण के बाद तेजी से बंद हुए।

Last Updated- August 26, 2024 | 12:47 PM IST
Stock Market on GST reforms
Representative image

Stock Market Update: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 सोमवार को बढ़त के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार में यह उछाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण के बाद देखने को मिला।

S&P सेंसेक्स 527 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,614 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है, जबकि निफ्टी 50 25,000 के स्तर को पार कर गया।

Opening Bell: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक एसएंडपी सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने सोमवार को मजबूती के साथ शुरुआत की। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण से यह संकेत मिला कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला जल्द ही शुरू हो सकता है।

एसएंडपी सेंसेक्स 81,304 पर पहुंच गया, जो 0.27 प्रतिशत की बढ़त में था, जबकि निफ्टी 50 24,906 के स्तर पर 0.33 प्रतिशत ऊपर कारोबार करता दिखा।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार के आज यानी सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ खुलने की संभावना है, क्योंकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक के प्रमुख जेरोम पॉवेल के भाषण से संकेत मिला है कि सितंबर की आगामी बैठक में ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को पॉवेल के जैक्सन होल इकोनॉमिक सिम्पोजियम में दिए गए भाषण के बाद तेजी से बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.14 प्रतिशत बढ़कर 41,175.08 पर पहुंच गया, एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.15 प्रतिशत बढ़कर 5,634.61 पर और नैस्डैक कंपोजिट 1.47 प्रतिशत बढ़कर 17,877.79 पर पहुंच गया।

इसके अलावा, एशियाई शेयरों में हल्की बढ़त हुई, जबकि डॉलर और बांड यील्ड में गिरावट आई। निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले मुद्रास्फीति के आंकड़े अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: बाजार हलचल: 25,000 के पार निकलेगा निफ्टी-50; ब्लॉक डील की भरमार, गुलजार रहेगा आईपीओ बाजार 

MSCI का एशिया-प्रशांत क्षेत्र का जापान के बाहर का सबसे बड़ा सूचकांक 0.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पिछले हफ्ते यह 1.1 प्रतिशत बढ़ा था। इसी तरह, दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.3 प्रतिशत चढ़ा।

जापान का निक्केई 0.7 प्रतिशत नीचे आया क्योंकि मजबूत येन ने निर्यात करने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव डाला।
ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.61 प्रतिशत बढ़ा। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.89 प्रतिशत बढ़कर 17,768 स्तर पर पहुंच गया।

बीते शुक्रवार कैसी थी बाजार की चाल?

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के चलते 23 अगस्त (शुक्रवार) को शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 33.02 अंकों की बढ़त के साथ 81,086.21 के लेवल पर और 50 शेयरों वाला Nifty-50 0.05% यानी 11.65 अंकों की मजबूती के साथ 24,823.15 के लेवल पर बंद हुआ।

ऑटो सेक्टर के दम पर आज शेयर बाजार को मामूली बढ़त बनाने में मदद मिली। इंट्रा डे ट्रेड के दौरान सेंसेक्स 81,231.49 के हाई और 80,883.26 के लो लेवल पर ट्रेड किया था, वहीं, निफ्टी 50 का इंट्रा डे हाई 24,858.40 और लो 24,771.65 का रहा। ओपनिंग प्राइस की बात की जाए तो सेंसेक्स 81,165.65 पर और निफ्टी-50 24,845.40 के लेवल पर ओपन हुआ था।

First Published - August 26, 2024 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट