facebookmetapixel
Advertisement
उत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बड़ा बढ़ावा, 22 नई यूनिट्स को मंजूरी; ₹500 करोड़ का निवेशऑफिस स्पेस की मांग, FTA से तेज होगी रफ्तार; 50% तक पहुंच सकता है GCC का योगदान: रिपोर्टबड़े फ्लैट्स की दौड़! क्या अब फ्लैट बन गए हैं स्टेटस सिंबल, लग्जरी हाउसिंग में उफानसेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ डूबे; ये 3 कारण बने गिरावट की वजहTata Group और OpenAI मिलकर बनाएंगे 100 मेगावॉट का AI डेटा सेंटरAI समिट में मुकेश अंबानी का एलान, 7 साल में ₹10 लाख करोड़ का करेंगे निवेश; मोबाइल डेटा की तरह सस्ता होगा एआईAI समिट से PM मोदी का संदेश: एआई को खुला आसमान दें, भारत में सफल मॉडल दुनिया में कहीं भी चलेगागूगल CEO पिचाई ने AI डिवाइड से असमानता बढ़ने की चेतावनी दी, विशाखापट्टनम में AI हब का ऐलानऑल टाइम हाई पर टाटा का मेटल स्टॉक, ब्रोकरेज बोले – घरेलू आउटलुक मजबूत; अभी 15% और चढ़ेगाMCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹629 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी पड़ी नरम

Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 62 हजार के करीब, निफ्टी 18000 के पार

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 9:25 AM IST
Stock Market

बढ़त के साथ खुला बाजार

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 140.5 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 61,904.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 41.10 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 18305 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त दिखी है। सेंसेक्स 149.14 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 61,913.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 39.70 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 18304.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

कैसा रहेगा आज का बाजार

दुनियाभर के बाजारों से गिरावट के संकेतों के बीद आज यानी 9 मई को भारतीय शेयर बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल सकती है। SGX Nifty भी लाल निशान में ट्रेड कर रहा है। सुबह 7:10 बजे, एसजीएक्स निफ्टी 30 अंक नीचे 18,320 पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, एशियाई सूचकांकों में आज सुबह निक्केई में 0.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली, जबकि हैंग सेंग, स्ट्रेट टाइम्स और कोस्पी में 0.2-0.5 फीसदी की गिरावट आई।

अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने मिली, S&P 500 में 0.05 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट लगभग 0.2 फीसदी ऊपर चढ़ा। डाओ करीब 0.2 फीसदी टूटकर बंद हुआ।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

सोमवार यानी 8 मई को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 700 से ज्यादा अंकों की बढ़त दर्ज करते हुए हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 710 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 195 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,264 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement