facebookmetapixel
Budget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतरा

Stock Market Update: हरे निशान में शेयर बाजार, मिड, स्मॉलकैप सूचकांकों में 1% की बढ़त

सेक्टर के हिसाब से, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ा, इसके बाद निफ्टी मीडिया और मेटल इंडेक्स 0.6 फीसदी ऊपर रहे।

Last Updated- May 15, 2024 | 10:27 AM IST
Stock Market
Share Market

Stock Market Update: बुधवार को शुरुआती सौदों में भारतीय शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के कारण बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे।

एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 66 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,171 पर खुला। इस बीच, एनएसई निफ्टी 50 37 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 22,255 पर कारोबार करता दिखा।

सिप्ला, भारती एयरटेल, हिंडाल्को, बीपीसीएल, कोल इंडिया, टाटा स्टील, ओएनजीसी, एनटीपीसी और एसबीआई में बढ़त से बेंचमार्क को समर्थन मिला।

व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त हुई।

सेक्टर के हिसाब से, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ा, इसके बाद निफ्टी मीडिया और मेटल इंडेक्स 0.6 फीसदी ऊपर रहे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। अप्रैल में रिटेल महंगाई के 11 महीने के निचले स्तर 4.83 प्रतिशत पर आने और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में खरीदारी के चलते शेयर बाजार चढ़कर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex Today) मंगलवार को 0.45 प्रतिशत या 328.48 अंक की बढ़त के साथ 73,104.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 73,286.26 अंक के लेवल तक चला गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 0.51 फीसदी या 113.80 अंक के उछाल के साथ 22,217.85 के लेवल पर बंद हुआ। निफ़्टी की 50 कंपनियों में से 36 के शेयर हरे जबकि 14 के शेयर लाल निशान में रहे।

First Published - May 15, 2024 | 9:06 AM IST

संबंधित पोस्ट