facebookmetapixel
Advertisement
S&P का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ घटेगी, बढ़ेगी महंगाई दर; महंगे लोन के लिए रहे तैयारNFO: एक ही फंड में इक्विटी, डेट और गोल्ड का दम, JM Financial लेकर आया मल्टी एसेट एलोकेशन फंडCredit Card Tips: गलत क्रेडिट कार्ड चुनना पड़ सकता है महंगा, सालाना ₹2 लाख तक के फायदे से चूक रहे हैं कई ग्राहकTata Motors CV पर 46% तक रिटर्न की उम्मीद, जानिए किस ब्रोकरेज ने दिया सबसे बड़ा टारगेटदो साल से ठहरा बाजार, अब क्या निवेश बढ़ाने का समय? एडलवाइस ने बताई रणनीतिIPO Fund: SIP से हर साल मिला 18% रिटर्न, ₹10,000 मंथली निवेश से 8 साल में बना ₹20 लाख का फंडपेंशन को लेकर बड़ा अपडेट! BHIM ऐप से घर बैठे खुल सकेगा NPS अकाउंट; जानें डीटेल्सबोर्डरूम तक नहीं पहुंच पा रहीं महिलाएं, रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा जेंडर गैपअल नीनो से फसल बर्बाद होने का डर? PM Fasal Bima Yojana दिलाएगी मुआवजा, जानें कैसे उठाएं फायदाभारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 24 जुलाई से पहले हो सकता है बड़ा ऐलान

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी

Advertisement

सेंसेक्स 80,956 पर, निफ्टी 24,467 पर बंद; निवेशकों की नजर एमपीसी बैठक के नतीजों पर, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनैंस के शेयरों में उछाल।

Last Updated- December 04, 2024 | 10:47 PM IST
stock market today

विदेशी पूंजी की आवक बढ़ने और चुनिंदा बैंकों के शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 110 अंकों की तेजी रही जबकि निफ्टी 10 अंक चढ़ा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारिक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के बीच 110.58 अंक यानी 0.14 फीसदी बढ़कर 80,956.33 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 81,245.39 के उच्च स्तर और 80,630.53 के निचले स्तर पर भी गया था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 10.30 अंक यानी 0.04 फीसदी बढ़कर 24,467.45 पर पहुंच गया।
विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों ने भारतीय रिजर्व की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक को देखते हुए सतर्क रुख अपनाया।

नीतिगत दर तय करने वाली समिति की बैठक बुधवार को शुरू हो गई और इसमें लिए जाने वाले फैसलों की शुक्रवार को जानकारी दी जाएगी। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनैंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

दूसरी तरफ भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, मारुति, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, दक्षिण कोरिया के हालात की वजह से एशियाई बाजारों में मिली-जुली धारणा देखने को मिली। इससे उपजी अनिश्चितता के बावजूद घरेलू बाजारों ने सकारात्मक रुख कायम रखा।

Advertisement
First Published - December 4, 2024 | 10:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement