facebookmetapixel
Swiggy, Jio Financial समेत इन 5 शेयरों में बना Death Cross, चेक करें चार्टBudget 2026 से पहले Tata के इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% अपसाइड तक के दिए टारगेट27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

Stock Market Holiday: दीवाली की छुट्टियों के बाद नवंबर में इन दिनों पर नहीं होगी NSE-BSE में ट्रेडिंग, चेक करें लिस्ट

Stock Market Holiday: 1 नवंबर 2024 को शुक्रवार के दिन बीएसई और एनएसई पर शाम 6 बजे से 7 बजे तक एक घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा।

Last Updated- November 01, 2024 | 8:33 AM IST

नवंबर 2024 में बीएसई और एनएसई सहित भारतीय शेयर बाजार कुल दस दिनों तक बंद रहेंगे, जिसमें वीकेंड भी शामिल हैं। इस दौरान निवेशकों और ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे शेयर बाजार में निवेश सोच समझ कर ही करें।

आज यानी 1 नवंबर को भी दीवाली के चलते शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। हालांकि, दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार में कारोबार होगा।

यह भी पढ़ें: नए फंड ऑफर लाने की प्रक्रिया बदलेगी

कितने बजे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग ?

1 नवंबर 2024 को शुक्रवार के दिन बीएसई और एनएसई पर शाम 6 बजे से 7 बजे तक एक घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। इस मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए प्री-ओपनिंग सेशन शाम 5.45 बजे से 6 बजे तक होगा।

आइए, जानते हैं नवंबर में कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार-

बीएसई और एनएसई वेबसाइटों के अनुसार, नवंबर में शेयर बाजार कुल 10 दिन बंद रहेगा। चेक करें लिस्ट

  • 2 नवंबर 2024: शनिवार को गोवर्धन पूजा और बलिप्रतिपदा के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।
  • 3 नवंबर 2024: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 9 नवंबर 2024: शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 10 नवंबर 2024: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 15 नवंबर 2024: शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 16 नवंबर 2024: शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 17 नवंबर 2024: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 23 नवंबर, 2024: शनिवार (वीकेंड)
  • 24 नवंबर, 2024: रविवार (वीकेंड)
  • 30 नवंबर, 2024: शनिवार (वीकेंड)

कल कैसी रही बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (31 अक्टूबर) को भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 24,250 के स्तर से नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स 553.12 अंक यानी 0.69 प्रतिशत गिरकर 79,389.06 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 135.50 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,205.30 पर बंद हुआ।

First Published - November 1, 2024 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट