facebookmetapixel
US-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजीसुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान2026 से 2031 तक डिफेंस पर कितना खर्च होगा? रक्षा सचिव राजेश कुमार ने बतायाबल्क ड्रग्स के लिए PLI योजना का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाटैक्स विवाद निपटाने की रफ्तार तेज, 2 लाख से ज्यादा अपील सुलझाने का लक्ष्यBudget 2026: आरडीआई फंड में 20,000 करोड़ रुपये का बड़ा इजाफा, रिसर्च और इनोवेशन पर सरकार का जोरनिर्यात प्रोत्साहन के लिए घटा धन, कपड़ा और चमड़ा उद्योग पर दबाव बढ़ासरकार खर्च करेगी, घाटा भी घटेगा! कैसे?Auto Sales: जीएसटी कटौती से बढ़ी कार बिक्री

Radiant Cash Management का शेयर पहले दिन 13 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Last Updated- January 04, 2023 | 7:02 PM IST
IGI IPO

रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज का शेयर 94 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले बुधवार को बाजार में कारोबार के पहले दिन 13 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान यह 24.14 फीसदी चढ़कर 116.70 रुपये तक गया और अंत में 11.38 फीसदी की बढ़त के साथ 104.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 9.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 13.29 फीसदी की बढ़त के साथ 106.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,117.23 करोड़ रुपये था। रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के 388 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले महीने सिर्फ 53 प्रतिशत अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

First Published - January 4, 2023 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट