facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Waaree Energies के शेयरों में अमेरिका की जांच के चलते 7 फीसदी की भारी गिरावट

Advertisement

अमेरिका ने वारी एनर्जीज पर एंटी-डंपिंग और प्रतिपूरक शुल्क चोरी के शक में औपचारिक जांच शुरू कर कंपनी के शेयरों और व्यापार पर गंभीर असर डाला

Last Updated- September 26, 2025 | 11:16 PM IST
share market
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश की सबसे बड़ी सौर पैनल निर्माता कंपनी वारी एनर्जीज के शेयरों में शुक्रवार को करीब 7 फीसदी की गिरावट आई। इसकी वजह चीन और अन्य दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों से सौर सेल पर एंटी-डंपिंग और प्रतिपूरक शुल्कों (काउंटरवेलिंग ड्यूटी) की चोरी की आशंका पर अमेरिका की जांच है।

एक समाचार एजेंसी को प्राप्त सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा ने वारी और वारी सोलर अमेरिकाज इंक. की औपचारिक जांच शुरू कर दी है और अंतरिम उपाय लागू कर दिए हैं क्योंकि इस बात का उचित शक है कि कंपनी ने अमेरिका में माल लाते समय शुल्कों की चोरी की है। वारी एनर्जीज सोलर मॉड्यूल व इन्वर्टर जैसे उपकरण बेचती है।

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए आशावादी दृष्टिकोण के चलते अक्टूबर 2024 में ट्रेडिंग शुरू होने के बाद से कंपनी के शेयर करीब दोगुने हो गए हैं। लेकिन अमेरिका द्वारा भारत पर दंडात्मक टैरिफ लगाए जाने के बाद कंपनी को झटका लगा है। अभी वारी का मूल्यांकन 92,255 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, वारी ने पहले भी अमेरिकी जांच में सहयोग किया है और आगे भी जांच में सहयोग करती रहेगी। कंपनी ने कहा कि वह जिस भी देश में काम करती है, वहां के सभी स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करती है। 

कंपनी ने यह भी कहा कि वह अमेरिका में अपने विनिर्माण क्षेत्र के विस्तार पर काम कर रही है। यह जांच अमेरिकन अलायंस फॉर सोलर मैन्युफैक्चरिंग ट्रेड कमेटी के उस आरोप के जवाब में शुरू की गई है, जिसमें कहा गया था कि वारी चीनी सौर उपकरणों पर टैरिफ से बचने के लिए चीन में बने सौर सेलों को भारत से आने वाला बताकर गलत लेबल लगा रही थी।

अमेरिकी सोलर विनिर्माता आयातित फोटोवोल्टिक उपकरणों पर उच्च शुल्क लगाने की मांग कर रहे हैं। इस नवोदित उद्योग का कहना है कि उन्हें अनुचित रूप से सब्सिडी दी जा रही है और दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक में पहुंचाया जा रहा है। अगस्त में अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने अमेरिकी निर्माताओं के शिकायत दर्ज कराने के बाद इंडोनेशिया, लाओस और भारत के मॉड्यूलों पर नई व्यापार जांच शुरू की। इस साल की शुरुआत में वियतनाम, कंबोडिया, मलेशिया और थाईलैंड के सौर उपकरणों पर भारी शुल्क लगाया गया था।

Advertisement
First Published - September 26, 2025 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement