facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

1 शेयर पर 4 बोनस शेयर बांट रही है ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते; ₹500 से भी कम है स्टॉक का भाव

Advertisement

जिंदल वर्ल्डवाइड का शेयर स्मॉलकैप स्टॉक है और यह बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में लिस्टेड है। शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक महीने में यह लगभग 9% गिर चुका है।

Last Updated- February 24, 2025 | 9:19 AM IST
Nazara Technologies Stock Split and Bonus Share

Bonus Share: टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी जिंदल वर्ल्डवाइड लिमिटेड (Jindal Worldwide Limited) ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल कंपनी हर 1 शेयर पर 4 मुफ्त शेयर देने जा रही है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास इस कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें 4 बोनस शेयर मिलेंगे। कंपनी के शेयर इस हफ्ते के अंत में एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे।

कंपनी ने 8 जनवरी, 2025 को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बोनस शेयर का ऐलान किया था। यह पहली बार है जब जिंदल वर्ल्डवाइड अपने निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।

जिंदल वर्ल्डवाइड बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट

जिंदल वर्ल्डवाइड ने 19 फरवरी को रेगुलेटरी फाईलिंग में कहा, ”हम बताना चाहते हैं कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के बोनस इक्विटी शेयरों के लिए एलिजिबल इक्विटी शेयरहोल्डर्स को तय करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट 28 फरवरी, 2025 तय की है।”

जिंदल वर्ल्डवाइड का प्रदर्शन

जिंदल वर्ल्डवाइड का शेयर स्मॉलकैप स्टॉक है और यह बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में लिस्टेड है। शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक महीने में यह लगभग 9% गिर चुका है। वहीं, पिछले तीन महीने में शेयर 13% चढ़ा है। हालांकि, एक साल की तुलना में शेयर 5.71% डाउन चल रहा है। बीएसई पर स्टॉक का 52 वीक हाई 470 रुपये और 52 वीक लो 271 रुपये है। कंपनी का बीएसई पर टोटल मार्केट कैप 7,519 करोड़ रुपये है।

कब तक उठा सकते हैं फायदा?

बोनस शेयर उन निवेशकों को दिया जाता है जिनके पास पहले से कंपनी के शेयर हो। जो शेयरधारक एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट से पहले शेयरों खरीद लेते हैं, वे कंपनी से बोनस शेयर प्राप्त करने के एलिजिबल हैं। बोनस शेयर किसी कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों को दिए जाने वाले मुफ़्त शेयर हैं। एक शेयरहोल्डर को मिलने वाले बोनस शेयरों की संख्या इस पर आधारित होती है कि उनके पास पहले से कितने शेयर हैं।

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement