Swiggy
Swiggy Share Price: ऐप बेस्ट फूड डिलिवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) के स्टॉक में बुधवार (27 नवंबर) को लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी आई। शुरुआती कारोबार में शेयर 8 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इससे पहले मंगलवार को भी स्टॉक 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ था। स्विगी की 13 नवंबर 2024 को लिस्टिंग हुई थी। BSE पर स्टॉक 412 पर लिस्ट हुआ था। जबकि, इश्यू प्राइस 390 रुपये था। ब्रोकरेज फर्म UBS की ओर से स्विगी पर कवरेज की शुरुआत की खबर के बाद स्टॉक में जोरदार मूवमेंट देखने को मिल रहा है।
दूसरी ओर, स्विगी लिमिटेड ने 26 नवंबर 2024 की स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2024-25 के दूसरी तिमाही (Q2FY245) के नतीजों मंजूरी देने के लिए आगामी बोर्ड मीटिंग की जानकारी दी है। कंपनी बोर्ड की बैठक मंगलवार 3 दिसंबर 2024 को होगी। इसमें 30 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए नतीजों पर विचार किया जाएगा और मंजूरी दी जाएगी।
स्विगी की शेयर बाजार में लिस्टिंग 13 नवंबर 2024 को हुई थी। BSE पर स्टॉक 390 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 5.6 फीसदी प्रीमियम के साथ 412 पर लिस्ट हुआ था। बुधवार को 11:10 बजे तक के ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक ने 499 रुपये पर इंट्राडे हाई बनाया। स्टॉक में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 467.30 पर कारोबार शुरू हुआ। इससे पहले, मंगलवार को शेयर 462 पर बंद हुआ था। इस तरह लिस्टिंग प्राइस से यह स्टॉक करीब 21 फीसदी उछल गया। जबकि, इश्यू प्राइस के मुकाबले स्टॉक में 28 फीसदी की तेजी आ चुकी है।
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने Swiggy पर BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है। ब्रोकरेज ने प्रतिस्पर्धी जोमैटो के मुकाबले वैल्युएशन में अहम छूट का हवाला दिया है। ब्रोकरेज ने 12 महीने के लिए कीमत लक्ष्य 515 रुपये तय किया है। यूबीएस के विश्लेषकों ने एक नोट में कहा कि हमारा प्राइस टारगेट डिस्काउंटेड कैश फ्लो आदि पर आधारित है। साथ ही यह मोटे तौर पर जोमैटो के समान है।
बता दें, Swiggy IPO का कुल आकार ₹11,327.43 करोड़ था। इश्यू में 11.54 करोड़ फ्रेश इक्विटी जारी किए गए। IPO की बोली 6 नवंबर 2024 से शुरू होकर 8 नवंबर 2024 तक चली। इस IPO का अलॉटमेंट 11 नवंबर 2024 को फाइनल हुआ और इसके शेयर 13 नवंबर 2024 को BSE और NSE पर लिस्ट हुए। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 7.5 लाख शेयरों का रिजर्वेशन है, जो इश्यू प्राइस से ₹25 की छूट पर ऑफर किए गए हैं।
(डिस्क्लेमर: स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज की है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)