facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Stocks to Watch: Mahindra Logistics, steel stocks, Vedanta, HUL; आज इंट्रा-डे में इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Advertisement

मंगलवार को सभी सूचीबद्ध स्टील कंपनियाँ चर्चा में रहेंगी क्योंकि सरकार ने घरेलू उद्योग की रक्षा के लिए कुछ स्टील उत्पादों पर 12 प्रतिशत का अस्थायी सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्

Last Updated- April 22, 2025 | 8:50 AM IST
Stocks to watch today

Stocks to Watch Today, Tuesday, April 22, 2025: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (22 अप्रैल) को सपाट खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 7:44 बजे 24,152 पर था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 17 अंक अधिक था। यह बाजार के सपाट या हल्की बढ़त में खुलने का संकेत देता है। इससे पहले सोमवार को बाजार बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में तेजी चलते जोरदार उछाल के साथ बंद हुए।

इस बीच मंगलवार 22 अप्रैल को इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Mahindra Logistics: कंपनी का स्टैंडअलोन लाभ (पीएटी) जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़कर 13.12 करोड़ रुपये हो गया। 2023-24 की मार्च तिमाही के लिए स्टैंडअलोन पीएटी ₹7.86 करोड़ दर्ज किया गया।

Tata Investment Corporation:कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए शुद्ध लाभ में लगभग 38 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट के साथ 37.7 करोड़ रुपये का घटा दर्ज किया। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 71 प्रतिशत घटकर 16.4 करोड़ रुपये रह गया।

स्टील स्टॉक्स: मंगलवार को सभी सूचीबद्ध स्टील कंपनियाँ चर्चा में रहेंगी क्योंकि सरकार ने घरेलू उद्योग की रक्षा के लिए कुछ स्टील उत्पादों पर 12 प्रतिशत का अस्थायी सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगा दिया है। यह शुल्क तत्काल प्रभाव से 200 दिनों की अवधि के लिए लागू हुआ है। वित्त मंत्रालय ने विकासशील देशों को इस शुल्क से छूट दी है, हालांकि चीन और वियतनाम को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

वेदांता: ट्विन स्टार होल्डिंग्स लिमिटेड, जो वेदांता की प्रमोटर इकाई है, ने $530 मिलियन का फसिलिटी एग्रीमेंट साइन किया है। वेदांता रिसोर्सेज और वेल्टर ट्रेडिंग इस समझौते के गारंटर हैं। कंपनी ने कहा है कि यह राशि समूह की वित्तीय देनदारियों को पूरा करने के उद्देश्य से जुटाई गई है।

ये भी पढ़ें: धीरे-धीरे या लंप-सम? इस तिमाही इक्विटी में कैसे करें निवेश, Motilal Oswal ने बताई स्ट्रैटेजी

गंधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया): कंपनी ने 21 अप्रैल 2025 को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता वाधवन पोर्ट पर टर्मिनल विकास की संभावनाओं की खोज के लिए किया गया है। इस परियोजना की लागत लगभग ₹1,000 करोड़ होगी और इसका उद्देश्य कंटेनर, बल्क और लिक्विड कार्गो को संभालना है, साथ ही मरीन सेवाओं की भी योजना है।

टाटा पावर: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने टाटा मोटर्स के साथ एक पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 131 मेगावाट के विंड-सोलर हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के संयुक्त विकास के लिए किया गया है। इसके साथ ही कंपनी की कुल समूह कैप्टिव क्षमता 1.5 गीगावाट तक पहुँच जाएगी।

माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स: रक्षा मंत्रालय ने जगमोहन को कंपनी का प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके पास भारतीय नौसेना के साथ 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है और उन्होंने नौसेना डिजाइन निदेशालय और मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।

हिंदुस्तान यूनिलीवर: कंज़्यूमर गुड्स की दिग्गज कंपनी ने अपराइजिंग में 90.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह अधिग्रहण प्राथमिक निवेश और द्वितीयक अधिग्रहण के संयोजन के माध्यम से कुल ₹2,706 करोड़ की नकद राशि में किया गया।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज: कंपनी ने मालूर, पूर्वी बेंगलुरु में एक प्लॉटेड डेवलपमेंट परियोजना के लिए संयुक्त विकास समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह परियोजना लगभग 20 एकड़ में फैली होगी और इसकी कुल विकास क्षमता लगभग 0.45 मिलियन वर्ग फुट होगी। इसका सकल विकास मूल्य ₹175 करोड़ है।

Advertisement
First Published - April 22, 2025 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement