facebookmetapixel
Budget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतरा

Stocks to Buy: ब्रोकरेज ने इन 5 स्टॉक्स में दी निवेश की सलाह, 1 साल में मिल सकता है 42% तक रिटर्न

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने शुक्रवार के अपने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आइडिया में दमदार फंडामेंटल वाले 5 शेयरों को शामिल किया है।

Last Updated- November 22, 2024 | 10:13 AM IST
Stocks to Watch today
Stock Market

Sharekhan Top- 5 Stocks Pick: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच शुक्रवार (22 नवंबर) को घरेलू बाजार में मजबूत शुरुआत हुई। पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी शेयरों ने शुरुआती सेशन में बाजार को मजबूती दी। हालांकि, अमेरिकी अदालत के फैसले का असर लगातार दूसरे दिन अदाणी ग्रुप के शेयरों पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में शेयर फिसले। बाजार के बदलते मूड-माहौल के बीच मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में लबी अव​धि के नजरिए से निवेश का अच्छा मौका बन रहा है।

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने शुक्रवार के अपने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आइडिया में दमदार फंडामेंटल वाले 5 शेयरों को शामिल किया है। इन शेयरों में अगले 12 महीने से ज्यादा के टाइमफ्रेम के साथ खरीदारी की सलाह है। इन स्टॉक्स में Finolex Cables, Ratnamani Metals, Protean eGov Tech, Indian Hotels, Godrej Consumer स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है। इनमें निवेशकों को अगले एक साल में 42 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

Finolex Cables

ब्रोकरेज ने Finolex Cables को निवेश के लिए चुना है। स्टॉक पर BUY की सलाह है। टारगेट प्राइस 1300 प्रति शेयर है। 21 नवंबर 2024 का शेयर का भाव 1097 रुपये पर था। इस तरह निवेशकों को अगले 1 साल में करीब 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। बीते एक साल में यह शेयर 22 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

Ratnamani Metals

Sharekhan ने Ratnamani Metals पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 3950 रुपये प्रति शेयर है। 21 नवंबर 2024 को शेयर 3643 पर बंद हुआ था। इस तरह स्टॉक अगले एक साल में 8 फीसदी तक का अपसाइड दिखा सकता है। बीते एक साल में शेयर का रिटर्न फ्लैट रहा है।

Protean eGov Tech

आईटी स्टॉक Protean eGov Tech को लंबी अव​धि के लिए चुना है। खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 2510 रुपये प्रति शेयर रखा है। 21 नवंबर 2024 को स्टॉक 1849 पर सेटल हुआ था। इस तरह स्टॉक आगे 36 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। बीते एक साल में स्टॉक ने 50 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है।

Indian Hotels

इंडियन होटल्स में निवेश की है। BUY रेटिंग दी है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 910 रुपये है। 21 नवंबर 2024 को शेयर 786 पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे 16 फीसदी का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बीते 1 साल में शेयर में करीब 90 फीसदी का रिटर्न मिला है।

Godrej Consumer

Godrej Consumer ब्रोकरेज के इन्वेस्टमेंट आइडिया में शामिल किया है। शेयर पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 1675 रुपये प्रति शेयर है। 21 नवंबर 2024 को शेयर 1178 पर सेटल हुआ था। ऐसे में शेयर आगे करीब 42 फीसदी तक दमदार रिटर्न निकाल सकता है। बीते एक साल में इस शेयर ने 16 फीसदी का रिटर्न दिया है।

डिस्कलेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

First Published - November 22, 2024 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट