facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचलहो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदमनिफ्टी भले रुका, लेकिन इन 3 शेयरों में आज दिख रहा 5 से 8% तक का अपसाइड!AI की वैश्विक दौड़ में भारत की दावेदारी, दिल्ली बनेगी रणनीति का केंद्रइन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश में बड़ा कदम, केंद्र ला सकता है पहला मल्टी-सेक्टर ट्रस्टHDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, ICICI ग्रुप को मिली अहम मंजूरीStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 265 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,850 के पास फिसला; IT सेक्टर 3% धड़ाम

₹57 तक का लेवल टच करेगा ये स्मालकैप शेयर! Q1 नतीजों के दम पर ब्रोकरेज दे रहे BUY की सलाह

Advertisement

Stock to Buy: ब्रोकरेज का कहना है​ कि कंपनी ने इंडस्ट्री ग्रोथ को आउटपरफॉर्म करना जारी रखा है।

Last Updated- July 29, 2025 | 3:28 PM IST
Stock to buy
Representational Image

Stock to Buy: शेयर बाजार में रिजल्ट सीजन के बीच उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल रहा है। ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। हाल ही में अप्रैल-जून 2025 तिमाही के रिजल्ट के बाद ऑटो कम्पोनेंट बनाने वाली कंपनी मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया (Motherson Sumi Wiring India) का शेयर ब्रोकरेज की रडार पर आया है। ब्रोकरेज हाउसेस का कहना है कि कंपनी के Q1 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं और बिजनेस ग्रोथ आउटलुक बेहतर नजर आ रहा है। मंगलवार (29 जुलाई) को शेयर पर दबाव देखने को मिला और कारोबारी सेशन के दौरान यह करीब 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया।

Motherson Sumi Wiring: ₹57 तक जाएगा भाव

ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने मदरसन सुमी वाय​​रिंग पर खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 57 रुपये दिया है। मंगलवार के सेशन में शेयर 39 के आसपास ट्रेड कर रहा था। इस तरह मौजूदा भाव से शेयर आगे करीब 46 फीसदी का तगड़ा उछाल दिखा सकता है।

नुवामा का कहना है कि कंपनी के Q1 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। रेवेन्यू ग्रोथ बेहतर बने रहने की उम्मीद है। कंपनी का एबिटडा (EBITDA) 2 फीसदी बढ़कर 240 करोड़ रुपये हो गया। नए ग्रीनफील्ड्स के लिए स्टार्ट-अप लागत को समायो​जित करने पर एबिटडा 280 करोड़ रुपये हो गया।

Also Read: Adani Power stock split: Adani Power का पहला कॉरपोरेट एक्शन! 1 अगस्त को हो सकता है ऐतिहासिक फैसला

कंपनी की प्रमुख कस्टमर्स की ओर से नए लॉन्च में देरी और नए ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी रहने को ध्यान में रखते हुए, ब्रोकरेज ने FY26E/FY27E के लिए EBITDA अनुमान को क्रमशः 8% और 4% घटा दिया है। साथ ही FY25 से FY28E के बीच कंपनी की रेवेन्यू में 13% CAGR का अनुमान जताया है। प्रीमियमाइजेशन और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ट्रांजिशन के चलते बढ़ते कंटेंट के चलते इंडस्ट्री की परफॉर्मेंस औसत से बेहतर होगी। EPS में 19% की CAGR आने का अनुमान है। इसके अलावा, औसत RoIC लगभग 49% रहने की संभावना है, जो हाई एसेट टर्नओवर के कारण है। स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग है और इसका टार्गेट प्राइस 55 से बढ़कर 57 रुपये किया है, जो अब Sep-27E EPS (पहले Mar-27E EPS) के 40 मल्टीपल पर है।

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने मदरसन सुमी वाय​​​​रिंग पर खरीदारी की सलाह बनाए रखी है। टारगेट प्राइस 46 रुपये प्र​ति शेयर रखा है। ब्रोकरेज का कहना है​ कि कंपनी ने इंडस्ट्री ग्रोथ को आउटपरफॉर्म करना जारी रखा है।

ICICI Securities ने मदरसन सुमी वाय​​​​रिंग पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि, टारगेट प्राइस 50 से घटाकर 48 रुपये प्र​​ति शेयर किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी की मजबूत ग्रोथ बरकरार है। नए प्लांट कंस्ट्रकशन और विस्तार पर आगे नजर रहेगी।

Motherson Sumi Wiring: कैसे रहे Q1 नतीजे

मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड (MSWIL) ने जून तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट 3.8 फीसदी की गिरावट के साथ 143.1 करोड़ रुपये पर आ गया। मुनाफे में यह गिरावट कंपनी के खर्चों में बढ़ोतरी के चलते देखने को मिली। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 148.87 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

कंपनी की ऑपरेशंस से कुल आय पहली तिमाही में बढ़कर 2,494.03 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,184.84 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 2,305.26 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,991.46 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि इस तिमाही में 14 फीसदी की सालाना आधार पर मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ हुई, जबकि इंडस्ट्री में यह ग्रोथ केवल 3 फीसदी रही।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज हाउस ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement