facebookmetapixel
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स

Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 300 अंक तक चढ़ा, Nifty 24,500 के पार, TCS टॉप गेनर

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,664.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जबकि घरेलू निवेशकों ने 250.99 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Last Updated- December 04, 2024 | 10:24 AM IST
Stock Market

Stock Market today: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को भी तेजी का रुख कायम रखते हुए बढ़त के साथ खुले। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज करीब 190 अंक की बढ़त लेकर 81,036.22 पर खुला। इससे पहले मंगलवार को यह 80,845.75 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी बढ़त में खुला और 24,500 के पास पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,664.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जबकि घरेलू निवेशकों ने 250.99 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

शेयर बाजार में आज उछाल की वजह ?

इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले HDFC बैंक और IT Stocks में खरीदारी की वजह से बाजार में आज उछाल देखने को मिल रहा है। साथ ही कई दिनों तक बिकवाली करने के बाद विदेशी निवेशकों की हालिया खरीदारी ने बाजार के सेंटीमेंट पर पॉजिटिव असर डाला है।

टॉप गेनर

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

टॉप लूजर

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

Swiggy का शेयर 4% तक उछला

शेयर बाजार खुलते ही फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विग्गी का शेयर 4% तक चढ़ गया। कंपनी के शेयरों में यह उछाल FY25 की जुलाई-सितम्बर तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद आया है।

स्विग्गी (Swiggy) का FY25 की दूसरी तिमाही (Q2FY25) में अपने कंसोलिडेट नेट लॉस सालाना आधार पर कम होकर 625.5 करोड़ रुपये कर आ गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 657 करोड़ रुपये था। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में स्विग्गी का घाटा बढ़ गया। कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 611 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

बाजार के लिए आज के ट्रिगर्स

आज के कारोबार के लिए निवेशकों के दिमाग में नवंबर के सर्विज और पीएमआई डेटा के साथ आरबीआई की एमपीसी बैठक (RBI MPC MEET) भी होगी। आरबीआई की बैठक बुधवार (04 दिसंबर) से शुरू होगी और शुक्रवार, 6 दिसंबर तक चलेगी।

बैठक के नतीजों का असर बाजार की भावनाओं पर पड़ सकता है। वहीं, GIFT निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 7:46 बजे 24,540 पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद बंद से थोड़ा पीछे था।

इक्विटी बाजारों में हालिया सुधार के बावजूद भारत में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के लिए मार्केट कैप का रेश्यो ऊंचा बना हुआ है। मंगलवार को यह 147.5 प्रतिशत था, जो 10 साल के औसत 94 प्रतिशत से 56 प्रतिशत अधिक है। वर्तमान रेश्यो इस वर्ष सितंबर के अंत में 154 प्रतिशत के ऑल टाइम हाई रेश्यो से थोड़ा कम है।

पिछले ट्रेडिंग सेशन में कैसी थी बाजार की चाल ?

पिछले कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने लगातार तीसरे दिन बढ़त हासिल की और हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 597.67 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 80,845.75 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 181.10 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 24,457.15 पर बंद हुआ।

First Published - December 4, 2024 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट