facebookmetapixel
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी अपने-अपने नए ऑल-टाइम हाई पर

Stock Market Today: बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 996.17 अंक उछलकर 80,893.51 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- July 12, 2024 | 1:53 PM IST
Stocks To buy
Representative Image

आईटी शेयरों में भारी खरीदारी के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 996.17 अंक उछलकर 80,893.51 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 276.25 अंक की बढ़त के साथ 24,592.20 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर करीब छह प्रतिशत चढ़ा। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी फायदे में रहे।

मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,137.01 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

First Published - July 12, 2024 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट