facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Stock Market Update: शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स में 14 अंक की बढ़त; निफ्टी 22,535 के करीब

Advertisement

गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स से मजबूत संकेत लेते हुए घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी50 गुरुवार (27 फरवरी) को बढ़त में खुल सकते हैं।

Last Updated- February 27, 2025 | 1:27 PM IST
stock market today

Stock Market Update: वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (27 फरवरी) को मजबूत शुरुआत के साथ हरे निशान में खुले। हालांकि, बाद प्रमुख बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लगभग सपाट लेवल पर आ गया और निफ्टी50 लाल निशान में फिसल गया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) दोपहर 1:30 बजे 0.04 अंक गिरकर 74,602 पर सपाट कारोबार कर रहा था। यह 104 अंक चढ़कर 74,706 अंक पर खुला। जबकि पिछले ट्रेडिंग सेशन में 74,602 पर बंद हुआ था।

विदेशी निवेशकों (FIIs) का रुख, अमेरिकी प्रेजिडेंट डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ईयू को 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी और वैश्विक बाजारों के संकेत आज भारतीय शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे।

पिछले ट्रेडिंग सेशन में मंगलवार को सेंसेक्स ने 5 दिन की गिरावट का दौर समाप्त किया और 147.71 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 74,602.12 पर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी50 0.03 प्रतिशत गिरकर 22,547.55 पर बंद हुआ। वहीं, महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे।

Also Read: क्या आप ‘Buy now, pay later’ से शेयर खरीदने की सोच रहे हैं? जरा ठहरिए, पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

प्रमुख अमेरिकी इंडेक्सिस में सकारात्मक बढ़त के बाद गुरुवार को ज्यादातर एशिआई बाजार ऊंचे रहे। एएसएक्स 200 0.38 प्रतिशत बढ़कर कारोबार कर रहा था, जबकि जाप निक्केई इंडेक्स 0.54 प्रतिशत बढ़ा और टॉपिक्स 0.66 प्रतिशत बढ़ा। इस बीच, कोस्पी 0.6 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा था।

अमेरिका में, S&P 500 मामूली बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा, और चार दिनों की गिरावट का सिलसिला 5,956.06 पर समाप्त हुआ। हालांकि, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 188.04 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 43,433.12 पर बंद हुआ, जबकि पहले लगभग 245 अंक की बढ़त थी। इस बीच, नैस्डैक कंपोजिट 0.26 प्रतिशत बढ़कर 19,075.26 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 8:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement