facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Market Closing: चौतरफा खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 398 अंक चढ़ा; निफ्टी 25181 पर बंद

Advertisement

Market Closing: मेटल, आईटी और फार्मा शेयरों में तेजी के चलते बाजार में बढ़त में रहने में कामयाब हुए। RIL जैसे हैवीवेट स्टॉक्स में तेजी ने भी बाजार को ऊपर की तरफ पुश किया। 

Last Updated- October 09, 2025 | 3:48 PM IST
Stock Market today

Stock Market Closing Bell, October 9, 2025: एशियाई बाजारों में बढ़त के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (9 अक्तूबर) को उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए। मीडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव कम होने की आशा और विदेशी निवेशकों के नए सिरे से खरीदारी के उम्मीद के बीच बाजार में तेजी आई। मेटल, आईटी और फार्मा शेयरों में तेजी के चलते बाजार में बढ़त में रहने में कामयाब हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) जैसे हैवीवेट स्टॉक्स में तेजी ने भी बाजार को ऊपर की तरफ पुश किया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 100 से ज्यादा अंक चढ़कर 81,900 पर खुला। खुलने के कुछ ही देर में 81,742 तक फिसल गया। कारोबार के दौरान यह 82,247 अंक तक चढ़ा। अंत में यह 398.44 अंक या 0.49 फीसदी की बढ़त लेकर 82,172.10 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी बढ़त लेकर 25,074.30 पर ओपन हुआ। खुलते ही इंडेक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान यह 25,199.25 अंक के हाई और 25,024.30 अंक के लो तक गया। अंत में यह 135.65 अंक या 0.54 फीसदी की बढ़त लेकर 25,181 पर बंद हुआ।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, ”फार्मा, आईटी और मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी ने निफ्टी को उसके अहम मनोवैज्ञानिक सपोर्ट लेवल 25,000 के ऊपर मजबूती से टिकाए रखा। हालांक, शुरुआती कारोबार में यह फिसलकर 25,024.30 के दिन के निचले स्तर तक चला गया था। लेकिन इसके बाद बाजार ने तेजी से रिकवरी दिखाई। इससे निवेशकों में दोबारा भरोसा और कम कीमतों पर खरीदारी की रुचि देखने को मिली।”

उन्होंने कहा, ”आईटी शेयरों पर खास फोकस रहा। टीसीएस के सितंबर तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। वहीं, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में त्योहारी सीजन के दौरान दिख रही मजबूत कंजम्प्शन और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर नवंबर तक संभावित सहमति की उम्मीद ने भी बाजार की धारणा को मजबूती दी। इसके चलते सभी सेक्टर्स में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली।”

Top Gainers & Losers

सेंसेक्स की टॉप गेनर्स कंपनियों में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सन फार्मा शामिल रहीं। वहीं, एक्सिस बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, मारुति और भारती एयरटेल टॉप लूज़र्स में रहे।

ब्रॉडर मार्केट्स की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 में 0.97 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.61 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी आईटी, मेटल और फार्मा इंडेक्स में 1% से ज़्यादा की तेजी रही। इनके अलावा ऑटो, बैंक, एनर्जी, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर्स में भी खरीदारी देखने को मिली।

TCS Q2 Results

निवेशकों का फोकस आज कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगा। कंपनियों की तरफ से तिमाही आय आंकड़ों की रिपोर्ट पेश करने के दौरान चुनिंदा स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS), टाटा एलेक्सी, जीएम ब्रेवरीज, ईम्को एलेकॉन (इंडिया), एरिस इंटरनेशनल, आशीआना इस्पात, अवसरा फाइनेंस, एवोक रेमेडीज़ और ट्राइटन कॉर्प गुरुवार को अपने दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे जारी करेंगी।

Global Markets

एशियाई बाजारों में हल्की बढ़त देखी गई। मेनलैंड चीन का CSI 300 इंडेक्स 0.53 प्रतिशत चढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सैंग 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। जापान का निक्केई 1.34 प्रतिशत उछल गया। यह तेजी सॉफ्टबैंक के शेयरों में गुरुवार को 13 प्रतिशत तक की तेजी के चलते आई आई। यह तेजी उस घोषणा के कुछ घंटों बाद देखने को मिली, जिसमें जापानी समूह ने स्विस इंजीनियरिंग कंपनी ABB के रोबोटिक्स डिवीजन को 5.4 अरब डॉलर में खरीदने का सौदा किया। इसकी उसकी एआई से जुड़ी महत्वाकांक्षाएं और मजबूत हुईं। इस बीच, दक्षिण कोरिया के बाजार छुट्टियों के चलते बंद रहे।

अमेरिका में रात भर ट्रेडिंग के दौरान S&P 500 और नैस्डैक तकनीकी शेयरों की अगुवाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। जबकि डाउ जोंस लगभग सपाट रहा। सरकारी शटडाउन के चलते आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं होने के कारण निवेशकों ने ब्याज दरों को लेकर संकेत पाने के लिए फेडरल रिजर्व की हालिया नीति बैठक के मिनट्स का विश्लेषण किया।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 8:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement