facebookmetapixel
Budget 2026: बाजार को बजट से क्या उम्मीदें ? क्या अमेरिकी टैरिफ से किसी सेक्टर को मिल सकती है राहत; जानेंStocks to Watch Today: Meesho से Bajaj Auto तक, आज इन शेयरों पर रहेगा निवेशकों का फोकसStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सपाट संकेत, बजट वाले दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल ?Budget 2026 Live: वित्त मंत्री सीतारमण सुबह 11 बजे पेश करेंगी बजट; टैक्स और कैपेक्स पर दिखेगा फोकसBudget 2026: क्या निर्मला सीतारमण टैक्स कटौती और भारी निवेश से अमेरिकी टैरिफ का चक्रव्यूह तोड़ेंगी?IMD Weather Alert: फरवरी में सताएगी समय से पहले गर्मी, रबी फसलों और अन्य पैदावार पर मंडराया खतराSun Pharma का मुनाफा 16% उछला: Q3 में कमाए ₹3,369 करोड़, नए प्रोडक्ट्स ने बढ़ाई कंपनी की रफ्तारBudget 2026: बाजार के शोर में न खोएं आपा, एक्सपर्ट से समझें निवेश को मुनाफे में बदलने का मंत्रBudget 2026: म्युचुअल फंड प्रोडक्ट्स में इनोवेशन की जरूरत, पॉलिसी सपोर्ट से मिलेगा बूस्टसिगरेट-तंबाकू होगा महंगा और FASTag के नियम होंगे आसान! 1 फरवरी से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव

Share Market Today: बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर, निफ्टी 17,000 के पार

Last Updated- March 21, 2023 | 9:39 AM IST
share market

बढ़त के साथ खुला बाजार

21 मार्च को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। सेंसेक्स 209.58 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 57,838.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 72.00 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 17060.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार की बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 435.71 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 58,021.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 61.45 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 17049.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। हालांकि आज जापान का बाजार निक्केई बंद है। वहीं SGX निफ्टी और डाओ फ्यूचर भी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। फेडरल रिजर्व की आज से शुरू होने वाली बैठक से पहले अमेरिका में कल रिलीफ रैली दिखी। डाओ जोंस करीब 400 प्वाइंट उछला था।

क्रूड में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही है। भाव 1% से ज्यादा चढ़कर 74 डॉलर के करीब आ गया है। उधर सोना 2000 डॉलर से ऊपर निकलने के बाद थोड़ा ठंडा पड़ा ।

सरकार ने घरेलू क्रूड पर विंडफॉल टैक्स 900 रुपये घटाकर 3500 रुपये प्रति टन किया है। साथ ही डीजल एक्सपोर्ट पर ड्यूटी 50 पैसे बढ़ाकर 1 रुपये प्रति लीटर किया है।

कैसा था कल का बाजार

शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 360 अंक नुकसान में रहा। बैंक क्षेत्र में संकट को लेकर चिंता के साथ वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच वित्तीय, सूचना प्रौद्योगिकी और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 360.95 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,628.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 23 शेयर नुकसान में रहे।

कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 900 अंक से अधिक टूटकर 57,084.91 के निचले स्तर पर आ गया था। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे की लिवाली से नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हुई।

 

 

First Published - March 21, 2023 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट