facebookmetapixel
Advertisement
US Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामने

मॉर्गन स्टैनली ने भारतीय बाजार पर जताया भरोसा, जून 2026 तक सेंसेक्स को 89,000 पर पहुंचने का अनुमान

Advertisement

ब्रोकरेज ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही से शुरू हुआ धीमा आय वृद्धि का दौर खत्म होता दिख रहा है। लेकिन बाजार के गले यह बात अभी उतरी नहीं है। 

Last Updated- August 04, 2025 | 9:35 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मॉर्गन स्टैनली ने सेंसेक्स का लक्ष्य बढ़ाकर 89,000 कर दिया है। इस स्तर पर सेंसक्स जून 2026 तक पहुंच सकता है। यह मौजूदा स्तर से 10 फीसदी की वृद्धि है। उसका पिछला लक्ष्य 82,000 था। आज 30 शेयरों वाले ब्लू चिप इंडेक्स का आखिरी बंद स्तर 81,019 रहा।

ब्रोकरेज ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही से शुरू हुआ धीमा आय वृद्धि का दौर खत्म होता दिख रहा है। लेकिन बाजार के गले यह बात अभी उतरी नहीं है। 

नोट में कहा गया है, केंद्रीय बैंक का नरम रुख इस वृद्धि में बदलाव मैं मददगार है। लेकिन इसमें भरोसे के लिए बाहरी वृद्धि के परिवेश और जीएसटी दर को युक्तिसंगत बनाने के लिहाज से बेहतर स्पष्टता की जरूरत हो सकती है।

ब्रोकरेज ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता, अधिक पूंजीगत व्यय की घोषणाएं, ऋण में तेजी, हाई फ्रीक्वेंसी डेटा में एकसमान सुधार और चीन के साथ ट्रेड में सुधार उत्प्रेरक के रूप में काम कर सकते हैं।

नोट में कहा गया है, हालांकि एफपीआई पोर्टफोलियो की स्थिति 2000 में डेटा शुरू होने के बाद से अपने सबसे कमजोर स्तर पर है। फिर भी हमारा मानना है कि भारत का नरम बीटा वैश्विक मंदी के बाजार में बेहतर प्रदर्शन लेकिन तेजी के बाजार में कमजोर प्रदर्शन का संकेत है। वैश्विक वृद्धि में नरमी और बिगड़ती भूराजनीति (तेल की कीमतों में वृद्धि और/या दुर्लभ खनिज/उर्वरक जैसी आपूर्ति श्रृंखलाओं में निरंतर व्यवधान) से नकारात्मक जोखिम पैदा हो रहे हैं। 

मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि वह वित्तीय, उपभोक्ता विवेकाधीन और औद्योगिक सेक्टरों पर ओवरवेट है जबकि ऊर्जा, मैटीरियल, यूटिलिटीज और हेल्थकेयर पर अंडरवेट है।

नोट में कहा गया है, यह संभवतः शेयर का चयन करने वालों का बाजार है, न कि ऐसा बाजार जिसमें आर्थिक कारकों से ऊपर से नीचे तक सब शेयर चढ़ते हैं। ऐसे में हम केवल 80 आधार अंकों की औसत सक्रिय पोजीशन पर काम कर रहे हैं। हम पूंजीकरण पर ध्यान नहीं दे रहे। 

नोट में कहा गया है कि आने वाले दशकों में भारत वैश्विक उत्पादन में हिस्सेदारी हासिल कर लेगा, जो मजबूत आधारभूत कारकों से बढ़ेगी। इसमें मजबूत जनसंख्या वृद्धि, काम करता लोकतंत्र, व्यापक आर्थिक स्थिरता से प्रभावित नीति, बेहतर बुनियादी ढांचा, बढ़ता उद्यमी वर्ग और सामाजिक परिणामों में सुधार शामिल है।

नोट में कहा गया है, इसके निहितार्थ यह हैं कि भारत विश्व का सबसे अधिक मांग वाला उपभोक्ता बाजार बन जाएगा, जिसमें ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होगा, सकल घरेलू उत्पाद में ऋण में वृद्धि होगी तथा विनिर्माण क्षेत्र की सकल घरेलू उत्पाद में हिस्सेदारी बढ़ सकती है।

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement