facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

ग्लोबल संकेतों और मजबूत ऑटो बिक्री आंकड़ों के दम पर सेंसेक्स 419 अंक उछला, मेटल और टेक स्टॉक्स चमके

Advertisement

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 157.40 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 24,722.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 24,734.65 के उच्च स्तर तक चला गया था। 

Last Updated- August 04, 2025 | 9:38 PM IST
BSE
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच धातु, जिंस एवं वाहन शेयरों में तेजी रहने से सोमवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 419 अंक बढ़कर 81,000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 157 अंकों की तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 418.81 अंक यानी 0.52 फीसदी बढ़कर 81,018.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 493.28 अंक चढ़कर 81,093.19 अंक तक पहुंच गया था। उधर, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 157.40 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 24,722.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 24,734.65 के उच्च स्तर तक चला गया था। 

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील में सर्वाधिक 4.31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नॉलजीज, ट्रेंट, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों में भी तेजी रही। हालांकि पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट रही। 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, देसी शेयर बाजार में धातु और वाहन क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन के कारण तेजी आई। अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख के साथ वाहनों की मासिक बिक्री के अच्छे आंकड़ों और प्रमुख वाहन कंपनियों के उत्साहजनक तिमाही नतीजों ने इन क्षेत्रों में निवेशकों की रुचि को जगाया। 

नायर ने कहा, पहली तिमाही के नतीजों से संकेत मिलता है कि खपत पर आधारित कंपनियों को बिक्री में तेजी का फायदा मिल रहा है। अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी और रोजगार सृजन की धीमी गति से फेडरल रिजर्व की तरफ से दर कटौती की संभावना बढ़ी है। हालांकि उच्च अमेरिकी शुल्क के कारण अब भी सावधानी बरतने की गुंजाइश है।  बीएसई स्मॉलकैप में 0.76 फीसदी की तेजी रही जबकि मिडकैप सूचकांक में 1.11 फीसदी का इजाफा हुआ। क्षेत्रवार सूचकांकों में से धातु खंड में सर्वाधिक 2.58 फीसदी की तेजी रही। 

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 9:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement