facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

फेरबदल को तैयार निफ्टी मिडकैप 150, 11 कंपनियों के एंट्री और एग्जिट की संभावना

Advertisement

150 कंपनियों वाले इस इंडेक्स में 11 बदलावों का अनुमान है जिससे लगभग 1,800 करोड़ रुपये मूल्य के राउंड-ट्रिप सौदों (एक में बिकवाली, दूसरे में खरीद) को बढ़ावा मिलेगा।

Last Updated- August 17, 2025 | 10:25 PM IST
Nifty

भारत के मिडकैप शेयरों के प्रदर्शन को ट्रैक करने वाले निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स में इस सितंबर में बड़ा फेरबदल होने वाला है। पेरिस्कोप एनालिटिक्स के विश्लेषक ब्रायन फ्रीटास ने कहा है कि 150 कंपनियों वाले इस इंडेक्स में 11 बदलावों का अनुमान है जिससे लगभग 1,800 करोड़ रुपये मूल्य के राउंड-ट्रिप सौदों (एक में बिकवाली, दूसरे में खरीद) को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन इस इंडेक्स से जुड़े सक्रिय रूप से प्रबंधित फंडों की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 3.8 लाख करोड़ रुपये हैं जिन्हें देखते हुए वास्तविक बदलाव ज्यादा बड़ा हो सकता है।

इसमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, डाबर इंडिया, स्विगी, हीरो मोटोकॉर्प और एचडीबी फाइनैंशियल सर्विसेज जैसी कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इस बीच ओला इलेक्ट्रिक, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स और स्टार हेल्थ इंश्योरेंस को हटाया जा सकता है।

हीरो मोटोकॉर्प और इंडसइंड बैंक निफ्टी 50 सूचकांक से बाहर होने पर निफ्टी मिडकैप 150 में आ सकते हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, डाबर और स्विगी का प्रवेश निफ्टी नेक्स्ट 50 से संभावित निष्कासन से जुड़ा है। इसके परिणामस्वरूप, निफ्टी मिडकैप 150 में निवेश उच्च-स्तरीय सूचकांकों (जो बड़ी एयूएम को नियंत्रित करते हैं) से उनके निकाले जाने से होने वाले बिक्री दबाव की सिर्फ आंशिक रूप से भरपाई कर सकता है।

निफ्टी मिडकैप 150 के मौजूदा शेयरों में शामिल मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट को निफ्टी 50 में शामिल किए जाने की संभावना है। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया, मझगांव डॉक ​शिपबिल्डर्स और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया निफ्टी नेक्स्ट 50 में शामिल किए जाने के लिए दावेदार हैं। हालांकि निफ्टी मिडकैप 150 से बाहर निकलने के कारण इन शेयरों को पैसिव फंडों से निकासी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन निफ्टी 50 या नेक्स्ट 50 में शामिल किए जाने से होने वाला निवेश इन नुकसान से अधिक होने की उम्मीद है।

आमतौर पर किसी इंडेक्स में जोड़े गए शेयर हटाए गए शेयरों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हैं। निफ्टी मिडकैप 150 के सितंबर पुनर्संतुलन की समीक्षा अवधि 1 फरवरी से 31 जुलाई तक चली। एनएसई सूचकांक 1 सितंबर को इन बदलावों की घोषणा करेगा, जिन पर अमल 29 सितंबर को बाजार बंद होने के बाद होना है।

Advertisement
First Published - August 17, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement