facebookmetapixel
सुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान2026 से 2031 तक डिफेंस पर कितना खर्च होगा? रक्षा सचिव राजेश कुमार ने बतायाबल्क ड्रग्स के लिए PLI योजना का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाटैक्स विवाद निपटाने की रफ्तार तेज, 2 लाख से ज्यादा अपील सुलझाने का लक्ष्यBudget 2026: आरडीआई फंड में 20,000 करोड़ रुपये का बड़ा इजाफा, रिसर्च और इनोवेशन पर सरकार का जोरनिर्यात प्रोत्साहन के लिए घटा धन, कपड़ा और चमड़ा उद्योग पर दबाव बढ़ासरकार खर्च करेगी, घाटा भी घटेगा! कैसे?Auto Sales: जीएसटी कटौती से बढ़ी कार बिक्रीGold silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, सोना फिर ₹1.48 लाख पार

53% तक रिटर्न के लिए इन 5 शेयरों में BUY का मौका, मिराए एसेट शेयरखान ने दी सलाह

Sharekhan Top- 5 Stocks Pick: बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस अच्छे फंडामेंट वाले शेयरों में लंबी अव​धि के लिए निवेश की सलाह दे रहे हैं।

Last Updated- October 06, 2025 | 10:27 AM IST
share buyback taxation
Representational Image

Top- 5 Stocks Pick: ए​शियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बैंक शेयरों में तेजी से बाजारों का शुरुआती सेशन में सपोर्ट मिला। घरेलू बाजार के बदलते मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हाउस दमदार फंडामेंट वाले शेयरों में लंबी अव​धि के लिए खरीदारी की सलाह दे रहे हैं।

ब्रोकरेज हाउस मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने सोमवार (6 अक्टूबर) को जारी अपने फंडामेंटल अपडेट में 5 शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। इस स्टॉक्स में APL Apollo Tubes, Vinati Organics, SBI, DLF, Gokaldas Exports शामिल है। ब्रोकरेज के मुताबिक, इस शेयरों में 1 साल से ज्यादा के नजरिए टारगेट लेकर चलना है। ये स्टॉक्स करीब 53 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं।

Sharekhan Top 5 Stocks Pick

APL Apollo Tubes

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹2000
CMP: ₹1738
अनुमानित रिटर्न: 15%

Vinati Organics

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹2300
CMP: ₹1688
अनुमानित रिटर्न: 36%

SBI

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹980
CMP: ₹867
अनुमानित रिटर्न: 13%

DLF

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹1010
CMP: ₹729
अनुमानित रिटर्न: 39%

Gokaldas Exports

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹1140
CMP: ₹745
अनुमानित रिटर्न: 53%

(नोट: CMP 3 अक्टूबर 2025)

शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले

एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (6 अक्टूबर) को मामूली बढ़त के साथ खुले। आईसीआईसीआई और एचडीएफसी समेत अन्य प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। निवेशकों का फोकस वैश्विक बाजारों समेत कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सोने के भाव और रुपये की चाल पर रहेगा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मामूली बढ़त के साथ 81,274.79 अंक पर खुला। खुलने के बाद इंडेक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह 9:20 बजे यह 95.79 अंक या 0.12 फीसदी की बढ़त लेकर 81,302.96 पर ट्रेड कर रहा था। इस तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी बढ़त के साथ 24,900 के पार खुला। सुबह 9:21 बजे यह 10.45 अंक या 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 24,904 अंक पर था।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - October 6, 2025 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट