facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स का सफरनामा: येकातेरिनबर्ग से शुरू होकर से नई दिल्ली तक, 2009 से 2026 तक कैसे बदला यह संगठनबीज से डिजिटल खेती तक, कृषि सहयोग बढ़ाने के लिए साथ आएंगे ब्रिक्स देश; AI और तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमालविदेशी मुद्रा भंडार में भारत ने रूस को पछाड़ा, रिकॉर्ड $785.7 अरब के साथ बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देशदेशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश

बाजार हलचल: निगरानी के दायरे में माइक्रोकैप, अनुपालन की न दिखने वाली रेखा

Advertisement

पिछले हफ्ते दो सख्त संकेत मिले कि माइक्रोकैप निवेश बाजार की सबसे कम निगरानी वाले घेरों में से एक है और निवेशकों को सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए

Last Updated- August 24, 2025 | 10:05 PM IST
share market

पिछले हफ्ते दो सख्त संकेत मिले कि माइक्रोकैप निवेश बाजार की सबसे कम निगरानी वाले घेरों में से एक है और निवेशकों को सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। सबसे पहले 84 करोड़ रुपये से कम के बाजार पूंजीकरण वाली जीकेबी ऑप्थाल्मिक्स की वर्चुअल सालाना आम बैठक की तीन मिनट की क्लिप आई, जिसमें एक शेयरधारक (जिसके पास एक सिर्फ शेयर है) ने दशकों के अनुभव के बावजूद सुस्त प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले प्रदर्शन के लिए प्रबंधन की कड़ी आलोचना की।

उसी दिन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने म्युचुअल फंडों को माइक्रोकैप शेयरों में अत्यधिक निवेश और इलिक्विड, कमजोर गुणवत्ता वाले ऋण की अत्यधिक खरीदारी के खिलाफ चेताया।

दोधारी तलवार वाला सौदा: एक गलती से गहरी चोट मुमकिन

एवेंडस स्पार्क इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज़ क्लीन साइंस ऐंड टेक्नॉलजी ब्लॉक ट्रेड संभावित विध्वंसकारी गलती से बाल-बाल बच गया, क्योंकि निवेश बैंकर खरीदार और विक्रेता दोनों की भूमिका निभा रहा था। इनपुट से जुड़ी एक गलती के कारण कंपनी के 24 फीसदी के बजाय 30 फीसदी से कुछ अधिक की बिक्री हुई।

चूंकि यह सौदा खुले बाजार में हुआ था, इसलिए अतिरिक्त 6 फीसदी हिस्सेदारी किसी तीसरे पक्ष द्वारा अधिग्रहित की जा सकती थी, जिससे इसे रद्द करना लगभग असंभव हो जाता और एवेंडस स्पार्क को प्रवर्तक बूब परिवार के साथ मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ता। चूंकि एवेंडस स्पार्क ने लेन-देन के दोनों पक्षों को नियंत्रित किया था, इसलिए इसने तुरंत एक मिलान खरीद आदेश के साथ इस बड़ी बिक्री को निष्प्रभावी कर दिया।

एक्सचेंज के आंकड़े दर्शाते हैं कि 322.1 करोड़ शेयर (30.32 फीसदी) पहले बेचे गए और फिर दोबारा खरीदे गए। बाद में 254.8 करोड़ शेयरों (23.98 फीसदी) का एक संशोधित आदेश 1,080 रुपये प्रति शेयर पर निष्पादित किया गया, जिससे 2,750 करोड़ जुटाए गए। हालांकि एवेंडस स्पार्क या बूब्स को व्यापारिक नुकसान नहीं हुआ, फिर भी स्टॉक एक्सचेंज निवेश बैंकर पर जुर्माना लगा सकता है।

अनुपालन की न दिखने वाली रेखा

बाजार नियामक सेबी शेयर बाजार की शिक्षा देने वाले व्यक्तियों का समर्थन करता है। हालांकि शिक्षा और विशिष्ट सलाह या शेयर संबंधी सुझाव देने के बीच की रेखा अक्सर धुंधली हो जाती है। सेबी ने पहले भी इस सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस महीने की शुरुआत में सेबी ने अवधूत साठे (जो एक स्वयंभू सफल ट्रेडर हैं और लोगों का मार्गदर्शन करते हैं) से संबंधित तलाशी अभियान चलाया।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में साठे कर्जत आवासीय शिक्षण केंद्र में सेबी के दौरे की पुष्टि करते हुए विद्रोही भाव में दिखाई दिए। उन्होंने कहा, हम कोई सलाहकार सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। हम अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और निर्धारित समय पर कार्यक्रम और सत्र आयोजित करते रहेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Advertisement
First Published - August 24, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement