facebookmetapixel
India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्यान

Reliance, HDFC Bank, Wipro, YES Bank और PVR समेत इन शेयरों पर आज रखें नजर, नतीजों के चलते दिखेगा एक्शन

बाजार में मुनाफावसूली, रिलायंस इंडस्ट्रीज के जून तिमाही के नतीजों के उम्मीद से कम रहने और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के राष्ट्रपति चुनावों से पीछे हटने के बाद आई है।

Last Updated- July 22, 2024 | 9:30 AM IST
Stocks To buy

Stocks to Watch today, Monday, July 22, 2024: भारतीय शेयर बाजारों के बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 सोमवार को कमजोर शुरुआत हो सकती है। सुबह 7.05 बजे GIFT निफ्टी फ्यूचर ने 100 अंकों से अधिक की गिरावट का संकेत दिया।

निफ़्टी फ्यूचर में यह गिरावट शुक्रवार को बाजार में मुनाफावसूली, रिलायंस इंडस्ट्रीज के जून तिमाही के नतीजों के उम्मीद से कम रहने और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के राष्ट्रपति चुनावों से पीछे हटने के बाद आई है।

वैश्विक स्तर पर निक्केई और कोस्पी 1 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया जबकि एएसएक्स200, शंघाई कंपोजिट 0.8 प्रतिशत और हैंग सेंग 0.4 प्रतिशत गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

कोफोर्ज, साइएंट डीएलएम, डोडला डेयरी, ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, महाराष्ट्र स्कूटर्स, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स, पॉली मेडिक्योर, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, सुजलॉन एनर्जी, यूको बैंक, जेनसर टेक्नोलॉजीज, जेडएफ कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम इंडिया आज अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन;

Reliance Industries: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में सालाना आधार पर 5 फीसदी घटकर 15,138 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 16,011 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में रिलायंस का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 2.36 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि यानी अप्रैल-जून 2023 में यह 2.10 लाख करोड़ रुपये था।

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट (hdfc bank net profit) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 33.17 प्रतिशत बढ़कर 16,474.85 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में बैंक का कंसॉलिडेटिड नेट प्रॉफिट 12,370 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल इनकम एक साल पहले के 57,816 करोड़ रुपये से बढ़कर 83,701 करोड़ रुपये हो गई। साथ ही बैंक का प्रोविजन 2,860 करोड़ रुपये से घटाकर 2,602 करोड़ रुपये कर दिया गया।

Wipro: विप्रो का जून तिमाही में नेट मुनाफा (net profit) सालाना आधार पर (YoY) 4.6 फीसदी बढ़कर 3,003 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का नेट मुनाफा 2,870 करोड़ रुपये रहा था। जून तिमाही में विप्रो का रेवेन्यू 3.8 फीसदी कम होकर 21,964 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि (Q1FY24) में 22,831 करोड़ रुपये रहा था। आईटी कंपनी का मुनाफा ब्लूमबर्ग के 2,931 करोड़ रुपये के अनुमान से ज्यादा रहा।

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 79 प्रतिशत उछलकर 7,448 करोड़ रुपये हो गया। इसमें मुख्य रूप से योगदान बैंक की साधारण बीमा शाखा में हिस्सेदारी बिक्री और अनुषंगी कंपनियों के प्रदर्शन का रहा। एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में दो प्रतिशत बढ़कर 3,520 करोड़ रुपये हो गया है।

YES Bank: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 46.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 502 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने कहा कि लाभ में यह वृद्धि प्रावधानों के घटने के कारण हुई है। बैंक ने शनिवार को बताया कि उसकी शुद्ध ब्याज आमदनी जून तिमाही में 12.2 प्रतिशत बढ़कर 2,000 करोड़ रुपये हो गई है। उसका शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.4 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

PVR Inox: पीवीआर इनॉक्स का कंसॉलिडेटिड नेट घाटा वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में बढ़कर 179 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहली की इसी तिमाही में यह 82 करोड़ रुपये था।

पीवीआर इनॉक्स के प्रबंध निदेशक अजय बिजली ने कहा कि निकट भविष्य में रिलीज़ शेड्यूल को बाधित करने वाली कोई महत्वपूर्ण घटना होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा, “इसके अलावा हॉलीवुड के वापस पटरी पर लौटने की उम्मीद है।”

SpiceJet: कंपनी के ऑडिटर ने FY24 खातों पर एक ‘योग्य राय’ जारी की और विभिन्न कानूनों और विनियमों के गैर-अनुपालन को चिह्नित किया है।

Oberoi Realty: रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड (Oberoi Realty limited) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 584.51 करोड़ रुपये रहा है। लाभ में यह वृद्धि आमदनी बढ़ने से हुई है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 321.64 करोड़ रुपये रहा था।

ओबेरॉय रियल्टी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की कुल आमदनी जून तिमाही में 1,441.95 करोड़ रुपये रही थी, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 933.56 करोड़ रुपये थी।

JSW Infra: कंपनी ने जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील से ओडिशा की नुआगांव खदानों में 30 एमटीपीए स्लरी पाइपलाइन परियोजना में निर्माणाधीन संपत्तियों की 1,700 करोड़ रुपये में खरीद को मंजूरी दे दी।

Coal India: कोल इंडिया लिमिटेड को भारत सरकार के खान मंत्रालय से कंपोजिट लाइसेंस (पूर्वेक्षण एवं खनन) के लिए आदेश प्राप्त हुआ है।

Vedanta: कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली खनन कंपनी ने क्यूआईपी रूट के जरिए 8,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

First Published - July 22, 2024 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट