facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

प्रतिबंध को चुनौती देगी जेन स्ट्रीट, कहा– हमने नहीं की कोई हेरफेर

Advertisement

शुक्रवार को सेबी ने जेन स्ट्रीट को बाजार में प्रतिभूतियों की खरीद-फरोख्त करने से रोक दिया था और उसके 56.7 करोड़ डॉलर के फंड जब्त कर लिए थे।

Last Updated- July 08, 2025 | 10:40 PM IST
SEBI

जेन स्ट्रीट ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का विरोध करेगी। सेबी अमेरिका की इस हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग कंपनी पर बाजार में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। मगर कंपनी ने कहा है कि जिस प्रथा पर सवाल उठाया जा रहा है वह दरअसल ‘बुनियादी इंडेक्स आर्बिट्रेज ट्रेडिंग’ थी।

जेन स्ट्रीट ने कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक ईमेल में कहा है कि वह सेबी द्वारा लगाए गए बेहद भड़काऊ आरोपों से काफी निराश है। उसने यह भी कहा है कि कंपनी एक औपचारिक जवाब तैयार कर रही है। उस आंतरिक ईमेल को रॉयटर्स ने भी देखा है।

हालांकि ईमेल में विस्तार से नहीं बताया गया है कि जेन स्ट्रीट की संभावित कार्रवाई क्या हो सकती है। शुक्रवार को सेबी ने जेन स्ट्रीट को बाजार में प्रतिभूतियों की खरीद-फरोख्त करने से रोक दिया था और उसके 56.7 करोड़ डॉलर के फंड जब्त कर लिए थे।

सेबी ने आरोप लगाया है कि जेन स्ट्रीट ने सुबह के कारोबार में बैंक निफ्टी सूचकांक को कृत्रिम रूप से समर्थन देने के लिए नकद एवं वायदा बाजारों में बड़ी मात्रा में लिवाली की और इंडेक्स ऑप्शंस में बड़ी शॉर्ट पोजीशन बनाई जिनका बाद में दिन में उपयोग किया गया।

Advertisement
First Published - July 8, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement