facebookmetapixel
Bharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजर

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट से निवेशकों का भारी नुकसान, ₹5.29 लाख करोड़ स्वाहा

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 820.97 अंक या 1.03 प्रतिशत गिरकर 78,675.18 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 948.31 अंक या 1.19 प्रतिशत गिरकर 78,547.84 पर आ गया था।

Last Updated- November 12, 2024 | 7:22 PM IST
Nifty50

Stock Market Wealth: शेयर बाजार में तेज गिरावट के चलते मंगलवार को निवेशकों के 5.29 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से अधिक गिर गया।

कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने और एशियाई तथा यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुझान से स्थानीय बाजारों में कमजोरी आई।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 820.97 अंक या 1.03 प्रतिशत गिरकर 78,675.18 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 948.31 अंक या 1.19 प्रतिशत गिरकर 78,547.84 पर आ गया था। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Mcap) 5,29,525.42 करोड़ रुपये घटकर 4,37,24,562.57 करोड़ रुपये रह गया।

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.26 प्रतिशत और मिडकैप में 0.98 प्रतिशत की गिरावट आई। सेक्टर के आधार पर इंडेक्स की बात करें तो बिजली में 2.79 प्रतिशत, उपयोगिताओं में 2.20 प्रतिशत, कैपिटल गुड्स में 2.14 प्रतिशत, वाहन में 1.95 प्रतिशत, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में 1.82 प्रतिशत और धातु में 1.52 प्रतिशत की गिरावट हुई।

बीएसई पर कुल 2,742 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,226 में तेजी आई और 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हेंगसेंग नुकसान के साथ बंद हुए।

First Published - November 12, 2024 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट