facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट; इन्फोसिस 8% टूटादीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइए

इ​क्विटी पूंजी बाजार से निवेश बैंकरों की कमाई बढ़ी, डील्स की संख्या घटीं

घरेलू ईसीएम संबं​धित पूंजी जुटाने का आंकड़ा 25.7 अरब डॉलर रहा, जो वर्ष 2024 की पहली छमाही में 30.8 अरब डॉलर था।

Last Updated- July 02, 2025 | 10:20 PM IST
share Market

एलएसईजी डेटा ऐंड ऐनालिटिक्स के अनुसार निवेश बैंकरों ने 2025 की पहली छमाही में इक्विटी पूंजी बाजार (ईसीएम) गतिविधियों से करीब 27.3 करोड़ डॉलर की शुल्क आय हासिल की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 26.4 करोड़ डॉलर से 3.4 प्रतिशत अधिक है।

यह वृद्धि जुटाई गई पूंजी में 16 प्रतिशत की गिरावट आने के बावजूद दर्ज की गई। घरेलू ईसीएम संबं​धित पूंजी जुटाने का आंकड़ा 25.7 अरब डॉलर रहा, जो वर्ष 2024 की पहली छमाही में 30.8 अरब डॉलर था। ईसीएम सौदों की संख्या भी 286 के मुकाबले 31 प्रतिशत घटकर 196 हो रह गई।

एचडीबी फाइनैंशियल सर्विसेस और हेक्सावेयर से 1 अरब डॉलर के दो आईपीओ की मदद से आईपीओ पेशकशें 21 प्रतिशत बढ़कर 5.9 अरब डॉलर पर पहुंच गईं, जो अब तक की सबसे दमदार पहली छमाही है। हालांकि, आईपीओ की संख्या 30 प्रतिशत घटकर 110 हो गई।

ब्लॉक डील, पात्र संस्थागत नियोजन और राइट्स इश्यू सहित फॉलो-ऑन पेशकशें कुल 18.4 अरब डॉलर पर रही, जो पिछले साल के रिकॉर्ड 26 अरब डॉलर से 29 प्रतिशत कम है। प्रमुख फॉलो-ऑन सौदों में मेकमाईट्रिप का नैस्डैक पर 1.66 अरब डॉलर और ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको द्वारा आईटीसी में और सिंगटेल द्वारा भारती एयरटेल में 1.51 अरब डॉलर के ब्लॉक डील शामिल हैं।

उद्योग के विश्लेषकों ने पहली छमाही को निवेश बैंकिंग के लिए एक मजबूत अवधि बताया। इस अव​धि में सौदा करने वालों के लिए भारी बोनस की भविष्यवाणी की गई है। उनका कहना है कि एक मजबूत ऑर्डर प्रवाह के साथ, दूसरी छमाही के लिए दृष्टिकोण आशावादी बना हुआ है।

First Published - July 2, 2025 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट