facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

IndusInd Bank के 6 अधिकारियों पर इनसाइडर ट्रेडिंग की जांच, SEBI की रडार पर स्टॉक ऑप्शन डील

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, जांच अभी शुरुआती चरण में है और न तो संबंधित अधिकारियों को और न ही बैंक को अब तक कोई शो-कॉज नोटिस भेजा गया है।

Last Updated- May 19, 2025 | 7:06 PM IST
IndusInd Bank

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) देश के पांचवे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के छह अधिकारियों के खिलाफ इनसाइडर ट्रेडिंग (insider trading) की जांच कर रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह जांच इसलिए की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इन अधिकारियों ने बैंक में अकाउंटिंग संबधी संबंधी गड़बड़ियों (accounting lapses) के सार्वजनिक होने से पहले, इसकी जानकारी होने के बावजूद, अपने स्टॉक ऑप्शंस बेच दिए।

अभी शुरुआती चरण में है जांच

सूत्रों ने बताया कि सेबी इन छह अधिकारियों द्वारा किए गए ट्रेड्स के समय की जांच कर रहा है ताकि यह तय किया जा सके कि क्या ये सौदे नियामकीय प्रावधानों और बैंक की आंतरिक आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जांच अभी शुरुआती चरण में है और न तो संबंधित अधिकारियों को और न ही बैंक को अब तक कोई शो-कॉज नोटिस भेजा गया है। चूंकि यह जांच गोपनीय है, इसलिए सूत्रों ने रॉयटर्स को अपनी पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया। इंडसइंड बैंक और सेबी (SEBI) ने इस संबंध में भेजे गए ईमेल सवालों का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है।

Also read: SEBI का बड़ा एक्शन: Adani Group में शेयरहोल्डिंग की जानकारी नहीं देने पर Elara और Vespera फंड्स को चेतावनी

फॉरेंसिक ऑडिट में हुआ खुलासा

इस महीने की शुरुआत में, ग्रांट थॉर्नटन (Grant Thornton) द्वारा की गई एक फॉरेंसिक ऑडिट में यह सामने आया कि बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने उस समय शेयर बेचे, जब वे अकाउंटिंग अनियमितताओं से अवगत थे, लेकिन ये जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेबी (SEBI) ने बैंक से यह ऑडिट रिपोर्ट साझा करने को कहा है।

मार्च में, बैंक ने स्वीकार किया था कि आंतरिक डेरिवेटिव ट्रेड्स की अकाउंटिंग में वर्षों से चली आ रही एक गलती के कारण उसकी ₹60.8 अरब डॉलर की बैलेंस शीट में 230 मिलियन डॉलर का अंतर आ गया। इस खुलासे के बाद, बैंक के सीईओ सुमंत कथपलिया और डिप्टी सीईओ अरुण खुराना ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया।

सूत्रों में से एक ने बताया कि यदि कोई कर्मचारी स्टॉक ऑप्शंस को उस समय नकद में बदलता है, जब वह अनपब्लिश प्राइस सेंसिटिव जानकारी (Unpublished Price Sensitive Information) से अवगत हो, तो यह नियामक के नियमों का उल्लंघन हो सकता है।

Also read: 2025 Top Mutual Fund trends: SIP, AUM और फोलियो डेटा से मिल रहा बड़ा संकेत, AMFI ने जारी की सालाना रिपोर्ट

क्या मिल सकती है सजा?

भारत में इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर आपराधिक और दीवानी दोनों तरह की कार्रवाई हो सकती है। हालांकि अब तक इनसाइडर ट्रेडिंग के किसी मामले में आपराधिक सजा नहीं हुई है। सेबी (SEBI) का आदेश आमतौर पर जुर्माना और एक निश्चित अवधि के लिए बाजार में प्रतिबंध जैसे निर्देशों तक सीमित होता है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि बैंक की आचार संहिता के तहत ऐसा उल्लंघन बोनस और कर्मचारी स्टॉक ऑप्शंस की वसूली (claw-back) का भी आधार बन सकता है।

बैंक से यह स्पष्टीकरण भी मांगा गया है कि जब प्रबंधन को सितंबर 2024 या उससे पहले ही अकाउंटिंग गड़बड़ियों की जानकारी मिल गई थी, तो इनका खुलासा करने में देरी क्यों हुई।

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 6:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement