facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

1 दिन में ₹2,600 से ₹982 पर पहुंचा HDFC Bank का शेयर! घबराएं नहीं, ये है वजह

Advertisement

HDFC Bank Share: शुरुआती कारोबार में दलाल स्ट्रीट पर एचडीएफसी बैंक के शेयरों में पिछले बंद भाव की तुलना में 50% से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

Last Updated- August 26, 2025 | 3:21 PM IST
HDFC Bank

HDFC Bank Share: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर मंगलवार को अचानक 50 फीसदी से ज्यादा टूटते हुए नज़र आए। यह गिरावट पिछले बंद भाव की तुलना में थी। हालांकि, यह तेज़ गिरावट बैंक की फाइनेंशियल हेल्थ से जुड़ी नहीं थी। दरअसल, यह 1:1 बोनस शेयर इश्यू के कारण तकनीकी समायोजन (adjustment) का असर था। मंगलवार को बैंक के शेयर NSE और BSE पर एक्स-बोनस ट्रेड होने लगे।

बोनस इश्यू के तहत, हर शेयरहोल्डर को उसके पास मौजूद हर एक शेयर के बदले एक और शेयर मुफ्त में दिया जाता है। इससे बाजार में कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन कंपनी की कुल वैल्यू या निवेशकों की वेल्थ पर कोई असर नहीं पड़ता। इस प्रक्रिया में शेयर का भाव उसी रेश्यो में घटा दिया जाता है। मंगलवार को इसी वजह से एचडीएफसी (HDFC Bank) का शेयर करीब 62% गिरकर ₹982.20–₹986.30 के दायरे में खुला। पिछले दिन का बंद भाव ₹2,600 के करीब था।

हालांकि, यह गिरावट स्क्रीन पर बहुत बड़ी दिखी, लेकिन यह सिर्फ एक मैथमेटिकल (mathematical) बदलाव था। इसका एचडीएफसी बैंक की परफॉर्मेंस या निवेशकों के भरोसे से कोई लेना-देना नहीं है।

क्या होता है बोनस इश्यू (What is Bonus Issue)

आसान भाषा में बताये तो बोनस एक तरह से अतिरिक्त शेयर होते हैं। कंपनियां बोनस शेयर अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को मुफ्त में देती हैं। ये शेयर सिर्फ उन्हीं निवेशकों को मिलते हैं जिनके पास पहले से कंपनी के शेयर होते हैं। कंपनियां अपने स्टॉक को रिटेल निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने के लिए बोनस शेयर जारी करती हैं

Also Read | कमजोर बाजार में लिकर कंपनी पर ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग, कहा-खरीद लो, ₹608 तक जाएगा भाव

कंपनियां क्यों देती हैं बोनस शेयर?

जब कोई कंपनी अच्छा मुनाफा कमाती है, लेकिन उसके पास नकद (कैश) कम होता है, तो वह अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने की जगह बोनस शेयर जारी करती है। इससे कंपनी की कैश फ्लो पर असर नहीं पड़ता और निवेशकों को भी फायदा मिलता है।

कैसे दिए जाते हैं बोनस शेयर?

बोनस शेयर मौजूदा शेयरों के अनुपात (Ratio) में दिए जाते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई कंपनी 2:1 के रेश्यो में बोनस देती है, तो इसका मतलब है कि हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा। अगर किसी निवेशक के पास 1,000 शेयर हैं, तो उसे 500 बोनस शेयर (1,000 x 1/2) और मिलेंगे।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement