facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

बाजार में तेजी के बीच Adani Group Stocks उछले, Adani Green करीब 15 फीसदी चढ़ा

Advertisement

BSE पर अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 14.64 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 13.54 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस में 7.33 प्रतिशत, अदाणी पावर में 4.90 प्रतिशत की तेजी आई।

Last Updated- November 29, 2024 | 11:50 AM IST
Adani Group
Adani Stocks

Adani Group Stocks: अदाणी समूह की सभी 11 लि​स्टेड कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को तेजी आई। BSE पर अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर में 14.64 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 13.54 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस में 7.33 प्रतिशत, अदाणी पावर में 4.90 प्रतिशत और एनडीटीवी के शेयर में 4.54 प्रतिशत की तेजी आई। अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 2.90 प्रतिशत, सांघी इंडस्ट्रीज का 2.44 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स का 2.25 प्रतिशत, अदाणी विल्मर का 2.24 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज का 2.11 प्रतिशत और एसीसी का 1.34 प्रतिशत चढ़ा। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स ने 688.31 अंक की बढ़त के साथ 79,732.05 अंक पर और एनएसई निफ्टी ने 192.65 अंक चढ़कर 24,106.80 अंक पर कारोबार किया।

अदाणी समूह को बना रहेगा विदेशी निवेशक का समर्थन!

इससे पहले, अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने अदाणी समूह के संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी पर अमेरिका में अभियोग के बावजूद समूह में निवेश को लेकर उसका नजरिया न बदलने का आश्वासन दिया। श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण और तंजानिया सरकार ने भी अदाणी समूह को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

अदाणी समूह का कहना है कि उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बल्कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें पेनल्टी लगाई जा सकती है।

AGEL पर क्या है आरोप?

AGEL पर आरोप है कि सौर ऊर्जा बिक्री ठेका हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई, जिससे कंपनी को 20 वर्ष की अवधि में दो अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ हो सकता था।

कंपनी के अनुसार, AGEL के तीन अधिकारियों पर केवल प्रतिभूति धोखाधड़ी की साजिश, वायर धोखाधड़ी की साजिश और प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। आम तौर पर ऐसे आरोपों के लिए दंड रिश्वतखोरी की तुलना में कम गंभीर होते हैं। अदाणी समूह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए किया है और अपने बचाव के लिए हर संभव कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही है।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 11:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement