Dividend, Bonus issue: कोल इंडिया, एनटीपीसी, इंडिया एनर्जी एक्सचेंज, श्रीराम फाइनेंस, इंद्रप्रस्थ गैस, सेन्को गोल्ड और 11 अन्य कंपनियों के शेयर शुक्रवार (31 जनवरी) को एक्स-ट्रेड पर रहेंगे। बीएसई के डेटा के मुताबिक, इन कंपनियों ने डिविडेंड, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट जैसी कॉर्पोरेट एक्शंस का ऐलान किया था।
सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज और एनटीपीसी ने क्रमशः 5.60 रुपये, 1.50 रुपये और 2.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन ऑफ गोवा और राइट्स ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए क्रमशः 5 रुपये और 1.90 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।
इसके अलावा इंद्रप्रस्थ गैस ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर का ऐलान किया है। इसके तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर एक इक्विटी शेयर फ्री मिलेगा। यह एलिजिबल शेयरहोल्डर को रिकॉर्ड डेट पर दिया जाएगा।
वहीं, सेनको गोल्ड, जेबीएम ऑटो, किदुजा इंडिया और मोहिते इंडस्ट्रीज स्टॉक डिविडेंड की घोषणा के बाद शुक्रवार ( 31 जनवरी) को एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे।
इन कंपनियों के शेयर शुक्रवार (31 जनवरी) को एक्स-डेट पर रहेंगे।
Company | Ex-date | Announcement | Record date |
Automobile Corp Of Goa | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 5 | 31 Jan 2025 |
Coal India | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 5.60 | 31 Jan 2025 |
Emerald Finance | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 0.06 | 31 Jan 2025 |
Gothi Plascon (India) | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 2 | 01 Feb 2025 |
Indian Energy Exchange | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 1.50 | 31 Jan 2025 |
Motilal Oswal Financial Services | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 5 | 01 Feb 2025 |
NTPC | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 2.50 | 31 Jan 2025 |
Persistent Systems | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 20 | 31 Jan 2025 |
Rites | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 1.90 | 01 Feb 2025 |
Route Mobile | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 3 | 01 Feb 2025 |
Shriram Finance | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 2.50 | 31 Jan 2025 |
Torrent Pharmaceuticals | 31 Jan 2025 | Interim Dividend – Rs – 26 | 01 Feb 2025 |
Indraprastha Gas | 31 Jan 2025 | Bonus issue 1:1 | 31 Jan 2025 |
Senco Gold | 31 Jan 2025 | Stock Split From Rs 10 to Rs 5 | 31 Jan 2025 |
Jbm Auto | 31 Jan 2025 | Stock Split From Rs 2 to Re 1 | 31 Jan 2025 |
Kiduja India | 31 Jan 2025 | Stock Split From Rs 10 to Re 1 | 31 Jan 2025 |
Mohite Industries | 31 Jan 2025 | Stock Split From Rs 10 to Re 1 | 31 Jan 2025 |
एक्स-डेट क्या होता है?
एक्स-डेट वह तारीख है जिसके बाद कोई निवेशक शेयर खरीदकर कंपनी द्वारा घोषित लाभों के लिए पात्र नहीं होता। इसलिए, इन लाभों का फायदा उठाने के लिए एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है। दूसरी ओर, रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जब कंपनी यह तय करती है कि कौन से निवेशक इन लाभों के लिए योग्य होंगे।