facebookmetapixel
Income Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षित

FPI ने वित्तीय शेयरों से 1.8 अरब डॉलर निकाले, इन सेक्टर्स में बढ़ाया निवेश; क्या है वजह

15 अगस्त तक वित्तीय शेयरों में FPI का निवेश 27.28 प्रतिशत था जो 31 जुलाई के 27.48 प्रतिशत से कम है। आईटी क्षेत्र 9.33 प्रतिशत के साथ दूसरा सर्वा​धिक FPI निवेश वाला क्षेत्र रहा

Last Updated- August 21, 2024 | 10:42 PM IST
FPI

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अगस्त के पहले पखवाड़े में वित्त क्षेत्र के शेयरों से 14,790 करोड़ रुपये (1.8 अरब डॉलर) की निकासी की। अमेरिका में मंदी की आशंका से वै​श्विक जो​खिम गहराने के डर से FPI ने बिकवाली पर जोर दिया।

बैंकिंग शेयरों में गिरावट को बढ़ावा देने वाले अन्य कारकों में जून तिमाही में सुस्त आय वृद्धि, कमजोर जमा वृद्धि से जुड़ी चिंता और आरबीआई द्वारा सख्त तरलता मानक शामिल हैं।

इसके विपरीत FPI ने सुर​क्षित समझे जाने वाले क्षेत्रों में निवेश किया और हेल्थकेयर तथा FMCG के शेयरों में खरीदारी की। 5 अगस्त को FPI ने 10,073 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जो उनकी तीसरी सबसे बड़ी एक-दिवसीय बिकवाली थी। इससे प्रमुख सूचकांकों में 3 प्रतिशत गिरावट को बढ़ावा मिला था। वै​श्विक बाजारों में भी अमेरिकी बेरोजगारी से जुड़े निराशाजनक आंकड़ों के बाद गिरावट आई।

अगस्त के पहले पखवाड़े में FPI की कुल शुद्ध निकासी 18,823 करोड़ रुपये रही। अक्सर जोखिम वाली अव​धि के दौरान FPI वित्तीय शेयरों से पैसा निकालते हैं क्योंकि उनमें उनकी बड़ी पूंजी लगी होती है। 15 अगस्त तक वित्तीय शेयरों में FPI का निवेश 27.28 प्रतिशत था जो 31 जुलाई के 27.48 प्रतिशत से कम है। आईटी क्षेत्र 9.33 प्रतिशत के साथ दूसरा सर्वा​धिक FPI निवेश वाला क्षेत्र रहा।

First Published - August 21, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट