facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सरकारी पैसों के भरोसे नहीं चलेगा काम, घरेलू बचत से ही बदलेगी देश की तस्वीरRBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ेगा महंगाई का दबाव, मॉनसून की बेरुखी भी बढ़ाएगी संकटरुपये में रिकॉर्ड तेजी: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से दो महीने की सबसे बड़ी बढ़त, डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर परकुपोषण से उबर रहे भारत में अब मोटापा व मधुमेह बनी नई चुनौती, एक साल में 218% बढ़ी दवाओं की बिक्रीट्रक ड्राइवरों के लिए रेटिंग सिस्टम लाएगी सरकार, कौशल और चालान के आधार पर मिलेगी रैंकिंगSC का बड़ा फैसला: आदेश सुरक्षित रखने के 3 महीने के भीतर सुनाना होगा निर्णय, देरी पर बदलेगी पीठचुनावी वादे पूरे करना नवनिर्वाचित सरकारों के लिए साबित होगा भारी-भरकम सिरदर्दEditorial: देश के प्रमुख जलाशयों में तेजी से घट रहा पानी, अधिकतर नदी बेसिन गंभीर जल संकट के कगार परRBI Annual Report: RBI के विदेशी मुद्रा लेन-देन का मुनाफा 52% बढ़ा, कमाया ₹1.69 लाख करोड़ का लाभपश्चिम एशिया युद्ध के कारण बढ़ी घबराहट, देश में यूरिया 10% और DAP की बिक्री में 39% तक की बढ़ोतरी

Fitch ने किया US को डाउनग्रेड, Share Market में मचा हाहाकार; Sensex 966 अंक लुढ़का

Advertisement

Share Market Updates: Nifty50 को 19,457.10 के स्तर पर ट्रेड करते हुए देखा गया, जो 276.45 अंक के साथ 1.40 की गिरावट पर है।

Last Updated- August 02, 2023 | 2:43 PM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर

फिच रेटिंग्स द्वारा अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड करने के बाद ग्लोबल मार्केट में तेज गिरावट आई है, जिसका असर भारतीय Share market पर भी देखने को मिल रहा है।

बुधवार को इंट्रा-डे ट्रेड के दौरीन देसी बाजारों में सुस्ती देखी गई। बेंचमार्क इंडेक्स S&P BSE Sensex 965.73 अंक या 1.45 प्रतिशत से अधिक गिरकर 65,493.58 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 को 19,457.10 के स्तर पर ट्रेड करते हुए देखा गया, जो पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 276.45 अंक यानी  1.40 प्रतिशत की  गिरावट पर है।

Also Read: Share Market Today: 700 अंक टूटा सेंसेक्स, दिन के निचले स्तर पर बाजार

क्या है शेयर गिरने की वजह?

फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने अमेरिका सरकार की क्रेडिट रेटिंग (साख) को घटा दिया है। 2011 के बाद यह पहला मौका है जबकि अमेरिका की रेटिंग घटाई गई है।

Fitch ने अमेरिका सरकार की रेटिंग को एक पायदान घटाकर ट्रिपल ए (AAA) से एए प्लस (AA+) कर दिया है। हालांकि, यह अब भी निवेश कैटेगरी की रेटिंग है। विश्लेषकों का मानना है फिच की तरफ से रेटिंग घटाई जाने के बाद ही ग्लोबल Share market पर बुरा असर देखने को मिल रहा है।

Also Read: Fitch ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को किया डाउनग्रेड, 12 साल में पहली बार हुई कटौती

Nifty Midcap और Smallcap इंडेक्स में भी सुस्ती

Nifty Midcap 100 और Nifty Smallcap 100 सूचकांकों (indices) में करीब 2 फीसदी तक की गिरावट के साथ नरम रुझान देखने को मिला।

Nifty Metal, Nifty PSU Bank और Nifty Oil & Gas सूचकांकों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ सभी सेक्टर के शेयर नीचे गिर गए।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 2:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement