facebookmetapixel
Advertisement
मजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्न

फिच ने भारत की आर्थिक विकास दर को 7.8 फीसद से घटा कर किया 7 प्रतिशत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:33 PM IST

वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने वित्त वर्ष 2022-23 (FY23) के लिए भारत की आर्थिक विकास दर को घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। जून 2022 में फिच ने भारत आर्थिक विकास दर के अनुमान को 7.8 प्रतिशत बताया था। 

फिच ने कहा, "भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2022 में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की लेकिन ये हमारे जून तिमाही में किए गए अनुमान, जो कि 18.5 प्रतिशत था, उससे कम रही। फिच ने आगे कहा कि वैश्विक आर्थिक पृष्ठभूमि, उच्च मुद्रास्फीति और सख्त मौद्रिक नीति को देखते हुए ये अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था की दर धीमी हो जाएगी।"

फिच का मानना ​​है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) साल के अंत से पहले दरों को बढ़ाकर 5.9 फीसदी करना जारी रखेगा। रेटिंग एजेंसी ने कहा, "इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि नीतिगत दरें निकट भविष्य में चरम पर होंगी और अगले साल पूरे 6 प्रतिशत पर बनी रहेंगी।"

फिच के ब्रायन कॉल्टन और पावेल बोरोव्स्की ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के अपने नए मूल्यांकन में लिखा है, "यूरोपीय गैस संकट, उच्च मुद्रास्फीति और वैश्विक मौद्रिक नीति में बढ़ती सख्ती आर्थिक संभावनाओं की बढ़त पर भारी पड़ रही है।"  

Advertisement
First Published - September 15, 2022 | 10:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement