facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉक

Advertisement

मजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद Omnitech Engineering के शेयर में 14% तक की गिरावट आई, जबकि एक्सपर्ट ने 540-560 रुपये का सपोर्ट लेवल बताया।

Last Updated- August 06, 2026 | 2:54 PM IST
Share Market
Representative image

Omnitech Engineering Share Price: Omnitech Engineering Ltd. के पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजे आने के बाद गुरुवार को कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 14.4 फीसदी टूटकर 626 रुपये तक पहुंच गया। दोपहर करीब 12:30 बजे यह 12.76 फीसदी की गिरावट के साथ 638 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी दौरान निफ्टी 50 में हल्की बढ़त दर्ज की गई।

तिमाही और सालाना नतीजे रहे मजबूत

हालांकि, कंपनी के वित्तीय नतीजे मजबूत रहे। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 43.19 फीसदी बढ़कर 29.31 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 20.47 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की बिक्री भी 38.46 फीसदी बढ़कर 148.72 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 107.41 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो कंपनी का शुद्ध मुनाफा 80.82 फीसदी बढ़कर 79.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष में यह 43.89 करोड़ रुपये था। वहीं, सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री 49.11 फीसदी बढ़कर 511.30 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 342.91 करोड़ रुपये थी।

विशेषज्ञ ने क्या कहा?

Globe Capital Market के एवीपी रिसर्च विपिन कुमार का कहना है कि Omnitech Engineering का शेयर पिछले पांच महीनों में 176 रुपये से बढ़कर 765 रुपये तक पहुंच गया था। उनके मुताबिक, तिमाही नतीजों के बाद शुरू हुई मुनाफावसूली 540 से 560 रुपये के स्तर पर जाकर रुक सकती है। उनका मानना है कि निवेशकों को नए निवेश से पहले इस स्तर पर शेयर में स्थिरता और तेजी के संकेत का इंतजार करना चाहिए।

Also Read | 8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्न

मार्च में आया था IPO

बता दें कि Omnitech Engineering का शेयर इसी साल 5 मार्च को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ था। कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 583 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ में 418 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 165 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था। आईपीओ का प्राइस बैंड 216 से 227 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था, जबकि एक लॉट में 66 शेयर रखे गए थे।

Advertisement
First Published - August 6, 2026 | 2:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement