facebookmetapixel
Advertisement
मजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्न

मजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?

Advertisement

Pidilite Industries के मजबूत जून तिमाही नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज ने कमाई (EPS) का अनुमान बढ़ाया है

Last Updated- August 06, 2026 | 3:32 PM IST
Pidilite

Pidilite Industries ने जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे दिए। बिक्री 21 फीसदी बढ़ी, वॉल्यूम ग्रोथ 11 फीसदी से ज्यादा रही और ऑपरेटिंग मार्जिन भी मजबूत रहा। इसके बाद लगभग सभी बड़े ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी की कमाई (EPS) का अनुमान बढ़ा दिया। दिलचस्प बात यह है कि इतने अच्छे नतीजों के बाद भी सभी ब्रोकरेज शेयर को लेकर एक जैसी राय नहीं रखते।

Nuvama ने शेयर पर ‘Buy’ की सलाह दी है और 2,065 रुपये का टारगेट दिया है। ICICI Securities ने ‘Add’ की रेटिंग के साथ 1,837 रुपये का लक्ष्य रखा है। PL Capital ने ‘Accumulate’ की सलाह दी है और 1,739 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं Motilal Oswal ने 1,700 रुपये के लक्ष्य के साथ ‘Neutral’ रेटिंग बरकरार रखी है।

आखिर सभी को क्या पसंद आया?

चारों ब्रोकरेज इस बात पर सहमत हैं कि कंपनी का कारोबार अच्छी रफ्तार से बढ़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह रही कि Pidilite ने कई प्रोडक्ट्स के दाम 2 से 12 फीसदी तक बढ़ाए। इसके बावजूद बिक्री की मात्रा यानी वॉल्यूम 11 से 12 फीसदी बढ़ी। इसका मतलब है कि महंगे दाम होने के बाद भी ग्राहकों की मांग पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। यही वजह है कि लगभग सभी ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के लिए कंपनी की कमाई का अनुमान बढ़ा दिया है।

फिर राय अलग क्यों है?

मतभेद कंपनी के कारोबार को लेकर नहीं है। असली सवाल शेयर की कीमत और आगे के मार्जिन को लेकर है। जून तिमाही में Pidilite का EBITDA मार्जिन 26.2 फीसदी रहा, जो कंपनी की 20 से 24 फीसदी की गाइडेंस से भी ज्यादा है। लेकिन ज्यादातर ब्रोकरेज का मानना है कि इतना ऊंचा मार्जिन लंबे समय तक बनाए रखना आसान नहीं होगा। कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आगे मार्जिन पर दबाव डाल सकता है। इसलिए कई ब्रोकरेज सतर्क हैं।

VAM पर क्यों टिकी है नजर?

Pidilite के लिए VAM यानी Vinyl Acetate Monomer सबसे अहम कच्चे माल में से एक है। पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से इसकी कीमतें बढ़ गई थीं, जिससे कंपनी की लागत भी बढ़ी। हालांकि अब VAM की कीमतें काफी नीचे आ चुकी हैं। PL Capital का मानना है कि इसका फायदा कंपनी को मिलेगा, लेकिन तुरंत नहीं। वजह यह है कि कंपनी के पास पहले खरीदा गया महंगा कच्चा माल अभी भी मौजूद है। इसलिए VAM सस्ता होने का असर Q3FY27 से ज्यादा साफ दिख सकता है।

Also Read | Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉक

Motilal और Nuvama की राय अलग क्यों है?

यहीं से ब्रोकरेज की सोच अलग हो जाती है। Nuvama का मानना है कि कंपनी की मजबूत ब्रांड, नए प्रोडक्ट और बाजार में अच्छी पकड़ आगे भी कमाई बढ़ाने में मदद करेगी। इसलिए उसने ‘Buy’ की सलाह दी है। दूसरी तरफ Motilal Oswal का कहना है कि कंपनी का कारोबार मजबूत जरूर है, लेकिन शेयर पहले से काफी महंगे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में मौजूदा स्तर से ज्यादा रिटर्न की गुंजाइश सीमित दिखती है। इसलिए उसने ‘Neutral’ रेटिंग बरकरार रखी है।

ब्रोकरेज रेटिंग टारगेट प्राइस संभावित रिटर्न
Nuvama Buy 2,065 रुपये 23.3%
ICICI Securities Add 1,837 रुपये 9.7%
PL Capital Accumulate 1,739 रुपये 3.8%
Motilal Oswal Neutral 1,700 रुपये 1.5%

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - August 6, 2026 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement