facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, निवेशकों को देगी 1000% का तगड़ा डिविडेंड; जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

कंपनी का डिविडेंड देने का इतिहास भी काफी बेहतर रहा है। इस साल की तीसरी तिमाही (Q3 FY25) में कंपनी ने 100 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था।

Last Updated- August 03, 2025 | 6:04 PM IST
Dividends
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Dividend Stocks: इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Disa India Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1000 फीसदी का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि प्रति शेयर 100 रुपये का डिविडेंड शेयरधारकों को मिलेगा। यह डिविडेंड कंपनी के 14,54,205 इक्विटी शेयरों पर दिया जाएगा, जिनका फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। इस तरह कुल डिविडेंड 14.54 करोड़ रुपये होगा। कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा, जिसके लिए वार्षिक आम बैठक (AGM) 14 अगस्त 2025 को होगी।

Disa India Ltd इंडिया एल्यूमिनियम और आयरन फाउंड्री सेक्टर में जानी-मानी कंपनी है। कंपनी का मार्केट कैप 2 अगस्त 2025 को 2,049 करोड़ रुपये था। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट भी तय कर दी है।

Also Read: अगले हफ्ते शेयर बाजार में तिमाही नतीजों और डिविडेंड से मचेगी हलचल, वैश्विक घटनाओं पर भी रहेंगी नजरें

रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की जानकारी

Disa India Ltd ने 7 अगस्त 2025 को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि जिन शेयरधारकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, अगर AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिलती है, तो इसे 12 सितंबर 2025 तक या उससे पहले शेयरधारकों को दे दिया जाएगा। यानी डिविडेंड की मंजूरी के 30 दिनों के भीतर भुगतान हो जाएगा।

Disa India Ltd का डिविडेंड देने का इतिहास भी काफी बेहतर रहा है। इस साल की तीसरी तिमाही (Q3 FY25) में कंपनी ने 100 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट फरवरी में थी। इसके अलावा, साल 2024 में कंपनी ने अंतरिम और फाइनल डिविडेंड मिलाकर कुल 200 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया था।

अगर कंपनी के शेयरों की बात करें तो शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को BSE पर कंपनी का शेयर 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ 14,090.15 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का 52 वीक हाई 20,460.00 रुपये है जबकि 52 वीक लो 13,201.00 रुपये है।

Advertisement
First Published - August 3, 2025 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement