facebookmetapixel
सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?

Closing Bell: लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 230 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,550 के नीचे; FMCG सेक्टर में कमजोरी, IT शेयर चमके

Closing Bell: एनएसई निफ्टी50 में भी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी50 93.10 अंक या 0.38% टूटकर 24,548.70 पर बंद हुआ।

Last Updated- December 12, 2024 | 3:50 PM IST
Stock Market Down
Representative Image

Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 236.18 अंक या 0.29% गिरकर 81,289.96 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,680.97 के उच्च स्तर और 81,211.64 के निचले स्तर को छुआ।

इसी तरह, एनएसई निफ्टी50 में भी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी50 93.10 अंक या 0.38% टूटकर 24,548.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 24,675.25 का उच्चतम और 24,527.95 का न्यूनतम स्तर देखा।

ब्रॉडर मार्केट्स पर दबाव मझौले और छोटे शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप100 और निफ्टी स्मॉलकैप100 क्रमशः 0.46% और 0.9% की गिरावट के साथ बंद हुए।

30 में से 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए

गुरुवार को लाल निशान पर बंद होने वाले टॉप 18 शेयरों में NTPC, HUL, टाटा मोटर्स और मारुति शामिल रहे।

ज्यादातर निफ्टी स्टॉक्स में गिरावट

निफ्टी50 के 50 में से 35 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा नुकसान एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, और बीपीसीएल को हुआ, जिनमें 2.63% तक की गिरावट दर्ज की गई।

कुछ स्टॉक्स ने दिया सकारात्मक प्रदर्शन

हालांकि, कुछ स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान देखा गया। अडानी एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, और अडानी पोर्ट्स हरे निशान में बंद हुए, जिनमें 1.90% तक की बढ़त दर्ज की गई।

First Published - December 12, 2024 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट