Sharekhan Top- 5 Stocks Pick: अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते कारोबारी हफ्ते में लगातार दूसरे दिन मंगलवार (26 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजारों में मजबूत शुरुआत हुई। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बाजार के इस उठापटक के बीच मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स में खरीदारी लंबी अवधि में तगड़ा मुनाफा करा सकती है।
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने मंगलवार को इन्वेस्टमेंट के लिए 5 दमदार शेयरों को चुना है। इन शेयरों में अगले 1 साल के नजरिए से खरीदारी की सलाह है। जिन स्टॉक्स में निवेश की सलाह है, उनमें Va Tech Wabag, Tata Motors, BEL, V2 Retail, ABFRL शामिल हैं। निवेशकों को अगले एक साल में करीब 38 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।
ब्रोकरेज फर्म ने Va Tech Wabag को लंबी अवधि के निवेश के लिए चुना है। स्टॉक में खरीदारी की सलाह है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2100 रुपये है। 25 नवंबर 2024 को शेयर का भाव 1678 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 25 फीसदी का तगड़ रिटर्न मिल सकता है।
ब्रोकरेज फर्म ने टाटा ग्रुप के दिग्गज ऑटोमोबाइल्स शेयर Tata Motors में BUY की सलाह है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1099 रुपये है। 25 नवंबर 2024 को शेयर का भाव 796 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 38 फीसदी का तगड़ रिटर्न मिल सकता है।
ब्रोकरेज फर्म ने डिफेंस सेक्टर के स्टॉक BEL में BUY की सलाह है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 380 रुपये है। 25 नवंबर 2024 को शेयर का भाव 292 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 30 फीसदी का तगड़ रिटर्न मिल सकता है।
ब्रोकरेज फर्म ने रिटेल स्टॉक V2 Retail में खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 1445 रुपये प्रति शेयर दिया है। 25 नवंबर 2024 को शेयर का भाव 1273 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 14 फीसदी का तगड़ रिटर्न मिल सकता है।
ब्रोकरेज ने रिटेल स्टॉक ABFRL में BUY की सलाह है। टारगेट प्राइस 385 रुपये प्रति शेयर दिया है। 25 नवंबर 2024 को शेयर का भाव 299 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 29 फीसदी का तगड़ रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।