facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: अभी राहत, लेकिन आगे महंगाई बढ़ी तो ब्याज दरों में बदलाव तयभारत में ई-कॉमर्स की वृद्धि का आधार भरोसा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धाअच्छे कॉरपोरेट गवर्नेंस की कुंजी: जवाबदेही, पारदर्शिता और बोर्ड-प्रबंधन के बीच सही संतुलनआरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेश

सेंसेक्स रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहुंच गया 72,000 के पार, एनालिस्ट ने बताई बड़ी वजह

Advertisement

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 213 अंक या 1 फीसदी की बढ़त के साथ 21,655 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांकों ने इंट्रा डे और बंद भाव में रिकॉर्ड बनाए।

Last Updated- December 27, 2023 | 11:24 PM IST
BSE में लिस्टेड कंपनियों का MCap रिकॉर्ड 445.43 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा, MCap record of companies listed in BSE reached the level of Rs 445.43 lakh crore

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अगले साल मार्च में ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद और मजबूत विदेशी पोर्टफोलियो निवेश से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 72,000 अंक का आंकड़ा पार किया और दिन में कारोबार के दौरान 72,120 की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 702 अंक या 0.98 फीसदी की उछाल के साथ 72,038 पर बंद हुआ। इसी तरह नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 213 अंक या 1 फीसदी की बढ़त के साथ 21,655 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांकों ने इंट्रा डे और बंद भाव में रिकॉर्ड बनाए।

दिसंबर में निफ्टी नौ सत्रों में ऊंचाई के नए रिकॉर्ड के साथ बंद हुआ और सेंसेक्स ने आठ सत्रों में ऐसे रिकॉर्ड कायम किए। इंट्रा डे आधार पर देखें तो निफ्टी ने 12 सत्रों में नई ऊंचाई कायम की, जबकि सेंसेक्स ने 10 सत्रों में रिकॉर्ड बनाया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अब महंगाई से निपटने में नरमी के संकेत ने यह उम्मीद बढ़ाई है कि अगले साल वहां आक्रामक तरीके से ब्याज दरों में कटौती होगी।

एवेंडस कैपिटल अल्टरनेट स्ट्रैटजीज के सीईओ ऐंड्रयू हॉलैंड कहते हैं, ‘अमेरिका में मुद्रास्फीति का कम होना सांता क्लॉज रैली की एक और वजह है। कई विशेषज्ञ बाजार की इस उछाल को लेकर आगाह कर रहे हैं।

कोटक अल्टरनेट ऐसेट मैनेजर्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार जितेंद्र गोहिल कहते हैं, ‘हमारा मानना है कि लोगों को सचेत रहना चाहिए क्योंकि मूल्यांकन फंडामेंटल से मेल नहीं खा रहे। हालांकि अगले कुछ महीनों में लार्जकैप शेयर बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड दे सकते हैं।’

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement