facebookmetapixel
Advertisement
₹57,000 करोड़ के बाजार पर असर! बिहार के नए कानून से हिले स्मॉल फाइनेंस बैंकों के शेयरपेट्रोल से 43% सस्ती CNG का फायदा किसे? महानगर गैस या IGL… ब्रोकरेज के टारगेट जान लेंGaudium IVF IPO की बाजार में सकारात्मक शुरुआत, 5% प्रीमियम के साथ ₹83 पर लिस्ट हुए शेयरGold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹1.60 लाख और चांदी 2.66 लाख रुपये के करीब, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजीडिजिटल युग का असर? भारतीय युवाओं की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा दबावहवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 48 घंटे तक फ्री कैंसलेशन; रिफंड की समयसीमा भी तयभारत-इजरायल ने 16 समझौतों पर किए हस्ताक्षर, AI-रक्षा समेत कई क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाईसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंटेंट की जिम्मेदारी लें: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी आयात का भारत के पशु आहार बाजार पर असर अभी नहीं: रविंदर बलैनE20 petrol: 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! अब मिलेगा E20 पेट्रोल- जानिए नियम

Bonus Share: हर शेयर पर 1 शेयर फ्री देगी KitKit चॉकलेट बनाने वाली कंपनी, बोर्ड ने किया ऐलान; शेयरों में तेजी

Advertisement

Bonus Share: नेस्ले इंडिया ने मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के नतीजों के साथ ही निवेशकों को अंतिम डिविडेंड (फाइनल डिविडेंड) देने की सिफारिश की थी।

Last Updated- June 26, 2025 | 12:30 PM IST
GRM Overseas Bonus Share

Bonus Share: किटकेट चॉकलेट जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली दिग्गज एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) अपने शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर एक शेयर फ्री देगी। नेस्ले इंडिया ने गुरुवार (26 जून) को बोनस शेयर इश्यू का ऐलान कर दिया।

नेस्ले इंडिया ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को बोर्ड मीटिंग के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड ने 1:1 की रेश्यो में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की सिफारिश की है।

कंपनी ने बताया कि प्रत्येक एक (1) पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयर (₹1 अंकित मूल्य का) पर एक (1) बोनस शेयर जारी किया जाएगा। यह बोनस इश्यू कंपनी की रिटेन्ड अर्निंग्स में से अधिकतम 96,41,57,160 रुपये को पूंजीगत रूप में उपयोग करके किया जाएगा। यह प्रस्ताव कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन होगा।

यह भी पढ़ें…Texmaco Rail share price: रेलवे कंपनी को विदेश से मिला ₹535 करोड़ का ऑर्डर, शेयर ने पकड़ी रफ़्तार; 9% उछला भाव

Nestle India Bonus Share Record Date

हालांकि, बोनस शेयर पाने के लिए एलिजिबिटी तय करने के लिए आवश्यक रिकॉर्ड तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। कंपनी ने कहा है कि रिकॉर्ड डेट की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी।

बता दें कि है कि इससे पहले नेस्ले इंडिया ने मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के नतीजों के साथ ही निवेशकों को अंतिम डिविडेंड (फाइनल डिविडेंड) देने की सिफारिश की थी। इस डिविडेंड की राशि 10 रुपये प्रति शेयर (₹1 फेस वैल्यू पर) थी।

बोनस शेयर की खबर से शेयर में तेजी

बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए आज की बोर्ड मीटिंग से पहले नेस्ले इंडिया के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 2422 रुपये पर खुले। बोनस शेयर जारी करने की घोषणा के बाद एफएमसीजी कंपनी के शेयर की कीमत में 1 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई और यह 2444.65 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए।

Advertisement
First Published - June 26, 2025 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement