शेयर बाजार

6 महीने में 50% चढ़ा प्राइवेट बैंक शेयर, एमके ग्लोबल ने अब टारगेट बढ़ाकर ₹390 किया

Bank Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि ऋण वृद्धि, मजबूत रिटर्न ऑन एसेट और बेहतर मार्जिन की संभावना के दम पर बैंक अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- February 27, 2026 | 1:03 PM IST

Karur Vysya Bank Share: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (27 फरवरी) को गिरावट देखी जा रही है। आईटी शेयरों में बढ़त के बावजूद अन्य सेक्टरों में बिकवाली से बाजार दबाव में दिख रहा है। इंडेक्स हैवीवेट शेयरों कमजोरी का भी बाजार पर नेगेटिव असर पड़ा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव की वजह से निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं और बीच-बीच में मुनाफा वसूली कर रहे हैं।

बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस एमके ग्लोबल ने प्राइवेट सेक्टर के करूर वैश्य बैंक (KARUR VYSYA) पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि ऋण वृद्धि, मजबूत रिटर्न ऑन एसेट और बेहतर मार्जिन की संभावना के दम पर बैंक अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

Karur Vysya Bank Share पर टारगेट प्राइस: ₹390

एमके ने करूर वैश्य बैंक पर ‘BUY‘ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढाकर 390 रुपये कर दिया है। पहले यह 340 रुपये था। इस तरह, शेयर 325 रुपये के मौजूदा भाव से करीब 20 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरज ने बताया कि बैंक एक मजबूत क्षेत्रीय बैंक के रूप में उभरा है, जिसके पास अलग-अलग और क्वालिटी पर केंद्रित ऋण पोर्टफोलियो है। माइक्रोफाइनेंस संस्थानों और अभी खरीदें-बाद में भुगतान करें जैसे रिस्क वाले क्षेत्रों में अपने जोखिम को पहले ही सीमित कर बैंक की एसेट क्वालिटी की सुरक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं।

ब्रोकरेज के अनुसार, हाल ही में बैंक ने सोना ऋण पोर्टफोलियो में भी जोखिम मानकों को कड़ा किया है, ताकि कीमती धातु की कीमतों में संभावित उतार-चढ़ाव से खुद को सुरक्षित रखा जा सके। एसेट को डाइवर्स करने की रणनीति के तहत सस्ती आवास ऋण श्रेणी भी अब बैंक के लिए एक प्रमुख फोकस क्षेत्र के रूप में उभर रही है।

यह भी पढ़ें | ₹57,000 करोड़ के बाजार पर असर! बिहार के नए कानून से हिले स्मॉल फाइनेंस बैंकों के शेयर

छह महीने में 50% चढ़ा Karur Vysya Bank शेयर

बैंक के शेयर प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में यह 10 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। तीन महीने में स्टॉक 28 प्रतिशत और छह महीने में 49.66 फीसदी चढ़ चुका है। एक साल में स्टॉक ने 85 प्रतिशत, दो साल में 109 प्रतिशत और तीन साल में 302 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया है। शेयर का 52 वीक हाई 343.55 रुपये और 52 वीक लो 153.61 रुपये है। बीएसई पर बैंक का कुल मार्केट कैप 31,052.99 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : February 27, 2026 | 12:56 PM IST